फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CMD of Future Maker Company become spiritual guru after coming out on bail from jail

फ्रॉड का आरोपी बना अध्यात्म गुरु: जमानत पर बाहर आया आरोपी दे रहा प्रवचन, तीन हजार करोड़ का किया था घपला

Sun, 09 Apr 2023 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:48 AM IST
सार

2018 में फ्यूचर मेकर कंपनी में निवेश के नाम पर करीब 3 हजार का फ्रॉड करने का मामला सामने आया था। हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल, दिल्ली, राजस्थान में करीब 50 एफआईआर दर्ज हैं। 

विज्ञापन
CMD of Future Maker Company become spiritual guru after coming out on bail from jail
फ्रॉड का आरोपी बना अध्यात्म गुरु - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फ्यूचर मेकर कंपनी का सीएमडी राधेश्याम जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अध्यात्म गुरु बन गया है। सोशल मीडिया पर लोगो को उसके ज्ञान बांटने के कई वीडियो सामने आए हैं। राधेश्याम और उसकी कंपनी से जुड़े कई लोगों पर 3  हजार करोड़ रुपये के फ्रॉड के अलग-अलग राज्यों में केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन


राधेश्याम चार साल के बाद जनवरी में हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर जेल से बाहर आया था। उसके बाद वह गुप्त स्थान पर चला गया। इसके बाद इसने सोशल मीडिया पर परमधाम का अकाउंट बनाया है जिससे लोग जुड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Punjab: बठिंडा जेल के कैदियों ने वीडियो बना टीवी चैनल को भेजा, जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 2018 में फ्यूचर मेकर कंपनी में निवेश के नाम पर करीब 3 हजार का फ्रॉड करने का मामला सामने आया था। हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल, दिल्ली, राजस्थान में करीब 50 एफआईआर दर्ज हैं। 

मामले में 21 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। 10 कोर्ट से भगौड़े घोषित हैं। फ्यूचर मेकर के सॉफ्टवेयर मैनेजर की ईडी ने 81.70 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी। जो वीडियो वायरल हो रहा है  उसमें आरोपी राधेश्याम कह रहा है-मोह माया, क्या है? दुखी मन से मरोगे तो दुखी घर में जन्म लोगे। परमात्मा ने जो दिया है, उसी को दे दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed