फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM will inaugurate college in Agroha today through video conferencing

सीएम आज करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अग्रोहा में कॉलेज का उद्घाटन

Mon, 03 Aug 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate college in Agroha today through video conferencing
ग्रामीण क्षेत्र अग्रोहा में कॉलेज की मांग को लंबे समय बाद हरियाणा सरकार द्वारा पूरा कर दिया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। अग्रोहा निवासी सत्यवीर जाखड़, राजपाल ढाका, बबलू गोदारा, रामपाल ताखर, रत्न लाल शर्मा, धर्मवीर जाखड़, राजकुमार, तेजपाल राठौड़ का कहना है कि अग्रोहा में कॉलेज बनने से लड़कियों के लिए सुविधाजनक होगा। कक्षाएं इसी सत्र से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर दराज के क्षेत्र में जाना पड़ता था। अब नजदीक कॉलेज खुल जाने से अभिभावक अपनी लड़कियों को निसंकोच उच्च शिक्षा प्रदान करवा सकेंगे। अग्रोहा के सरपंच बलबीर सिंह भांभू ने कहा कि यहां कॉलेज बनने खंड के करीब 22 गांवों की छात्राओं को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

तहसीलदार ललित जाखड़ ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस द्वारा विविधत रूप से कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। अग्रोहा के आरोही स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राज्यमंत्री अनूप धानक व विशिष्ट अतिथि के रूप में हिसार लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह व राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद पौधरोपण कार्यक्रम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये संकाय होंगे उपलब्ध
राजकीय महाविद्यालय हिसार के प्राचार्य पीएस रोहिल्ला ने बताया कि इसी सेशन से आर्ट्स, कॉमर्स, मेडिकल व नॉन मेडिकल में दाखिले शुरू हो जाएंगे। कॉलेज की नई इमारत न बनने तक अग्रोहा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कॉलेज विद्यार्थी अपनी कक्षाएं लगा सकेंगे।
आर्ट्स संकाय- 2 सेक्शन - 160 सीटें
कॉमर्स - 1 सेक्शन - 80 सीटें
मेडिकल - 1 सेक्शन - 80 सीटें
नॉन मेडिकल - 1 सेेक्शन - 80 सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed