फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM to visit GJU on the 12th to unveil Mata Amrita's statue.

Hisar News: जीजेयू में माता अमृता की प्रतिमा का अनावरण करने 12 को आएंगे सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
CM to visit GJU on the 12th to unveil Mata Amrita's statue.
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 जुलाई को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में माता अमृता देवी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जीजेयू के कुलसचिव ने 11 और 12 जुलाई के अवकाश स्थगित कर दिए हैं। इन दोनों दिनों में विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे।
विज्ञापन

कुलसचिव की ओर से जारी आदेशों में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इन अवकाशों के बदले बाद में छुट्टियां दी जाएंगी। विश्वविद्यालय के मुख्य चौक पर स्थापित माता अमृता देवी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को लेकर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। चौक और आसपास के क्षेत्र को सजाया और व्यवस्थित किया जा रहा है। करीब एक वर्ष पहले जीजेयू के मुख्य चौक पर माता अमृता देवी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed