{"_id":"6360d7795b14bf3b83557c88","slug":"cm-manohar-lal-campaigns-for-bjp-candidate-bhavya-bishnoi-in-adampur-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adampur By-election: मनोहर लाल ने की रैली, कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, संजय छौक्कर भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Adampur By-election: मनोहर लाल ने की रैली, कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, संजय छौक्कर भाजपा में शामिल
Tue, 01 Nov 2022 01:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:54 PM IST
सार
आदमपुर विधानसभा क्षेत्र भजनलाल परिवार के कारण हर चुनाव, उपचुनाव में सुर्खियों में रहा। आज तक इस परिवार के अलावा कोई यहां से नहीं जीता। दल कोई भी रहा हो, भजनलाल, जसमा देवी, कुलदीप बिश्नोई और रेणुका बिश्नोई विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2005 में पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल व आदमपुर दोनों सत्ता से दूर हो गए।
विज्ञापन
आदमपुर में रैली में पहुंचे सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदमपुर विधानसभा उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को आदमपुर अनाज मंडी में भाजपा-जजपा के साझा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के पक्ष में आयोजित रैली में सीएम मनोहर लाल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने क्राइम, कास्ट और करप्शन पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि एक मौका है कांग्रेस को अंतिम चोट मारने का। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव 26 साल से वनवास में बैठे लोगों के लिए मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि 2005 में कांग्रेस ने चौधरी भजनलाल के साथ धोखा किया था। उस समय भजनलाल सीएम के दावेदार थे लेकिन पार्टी ने उन्हें नहीं बनाकर आदमपुर के साथ धोखा किया था। लेकिन अब वही लोग फिर से आदमपुर के आगे झोली फैलाए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपचनुाव 2005 का हिसाब-किताब चुकता करने का मौका है। मनोहर लाल ने कहा कि 26 साल में जो कमियां रही उन्हें दो साल में पूरी करने की जिम्मेदारी मैं लेता हूं। उन्होंने कहा कि आदमपुर मुझे भव्य का हाथ पकड़ा दे उसके बाद सारी जिम्मेदारी मेरी है। मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस में क्राइम का माहौल पैदा किया और घोटाले किए।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय छौक्कर भाजपा में शामिल
हरियाणा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय छौक्कर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। आदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के लिए आयोजित रैली में सीएम मनोहर लाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। संजय छौक्कर हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से पार्टी में अनदेखी से नाराज चल रहे थे। वर्ष 2000 से 2005 तक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष थे। समालखा से 2009 तथा 2014 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे। दोनों बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। रणदीप सुरजेवाला के करीबी संजय छौक्कर को तीन साल पहले राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया था।
6 एस फार्मूले पर फोकस
सीएम ने हरियाणा दिवस और गोपाष्टमी की बधाई देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य , सुरक्षा, स्वावलम्बन और स्वाभिमान पर फोकस करते हुए जनता की सेवा करने की बात कही। इसमें सुशासन को भी जोड़ा।
कांग्रेस पिता-पुत्र की पार्टी बनकर रह गई : सीएम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस में इतनी फूट है कि सुरजेवाला, किरण और सैलजा प्रचार करने भी नहीं आए, उन्होंने कहा कि आदमपुर के लिए बाप-बेटा को यहां कोई उम्मीदवार नहीं मिला इसलिए जेपी के रूप में एक फ्यूज बल्ब को लाकर उतार दिया।
जेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह प्रत्याशी आपको गाली देता रहा है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए सीएम ने कहा कि जींद में भी एक नेता आया था, उसे हमने पैक कर कैथल भेज दिया था। भाषण शुरू करने से पहले पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की पत्नी जसमा देवी को पोडियम तक लेकर आए और कहा कि हमारा टारगेट चंडीगढ़ है।जनसभा को डिप्टी सीएम समेत भाजपा-जजपा के शीर्ष नेताओं ने संबोधित किया। मंच का संचालन डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने किया।
कांग्रेस थकी हुई: दुष्यंत
आदमपुर रैली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपनी ननिहाल के होने के चलते सबसे पहले नाना-नानियों और मामा-मामियों को नमस्कार किया। उन्होंने भी कांग्रेस की गुटबाजी को निशाना बनाया और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले पार्टी जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए थी। दुष्यंत ने कहा कि कांग्रेस थकी हुई है और मरी हुई है। लोहा गरम है बाकी चोट आप लगा दो।
कुलदीप और भव्य ने माफी मांगी
कुलदीप और भव्य बिश्नोई ने आदमपुर के लोगों से माफी मांगी और कहा कि नाराजगी तक ठीक है, खिलाफत न करना। कुलदीप ने कहा कि आदमपुर के साथ कि, भेदभाव और अन्याय के खिलाफ ही राज्यसभा में कांग्रेस से विद्रोह कर वोट दिया। उम्मीद जताई कि अब विकास फिर लौटेगा। इसी रैली में कांग्रेस छोड़कर संजय छोक्कर और डॉ. दलबीर भारती भाजपा में शामिल हुए।
रैली में भजनलाल की धर्मपत्नी जसमा देवी, डॉ. कमल गुप्ता, अनिल विज, सांसद सुनीता दुग्गल, चौ. रणजीत चौटाला, जेपी दलाल, बनवारी लाल, कंवरपाल गुर्जर, सुभाष बराला, निशान सिंह, मनीष ग्रोवर, अनूप धानक, कैप्टन अभिमन्यु, संजय भाटिया, डीपी वत्स, कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई समेत कई नेता मंच पर मौजूद थे।