{"_id":"57702cdb4f1c1b2e5879ae71","slug":"cm-khattar-cm-khattar-in-hisar-programme-on-drugs-day-gju-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबबंदी के सुझाव पर बोले सीएम, कई चीजें कानून से नहीं संस्कारों से रुकती हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबबंदी के सुझाव पर बोले सीएम, कई चीजें कानून से नहीं संस्कारों से रुकती हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
सीएम खट्टर
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जीजेयू के ऑडिटोरियम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब से सरकार बनी है सरकार के पास शराब बंदी को लेकर सुुझाव आ रहे हैं। विशेषकर महिलाओं की तो मांग है कि नशे पर पूरी तरह रोक लगा दी जाए।
विज्ञापन
क्योंकि उन्हें घर ओर रसोई चलानी होती है। नशा करने वालों के घर रसोई का खर्च चलाना भी महिलाओं के लिए मुश्किल हो जाता है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ऐसा वर्ष 1996 में हमारी सहयोगी सरकार के समय हुआ।
विज्ञापन
लोगों ने खूब सहयोग किया मगर यहां शराब का अवैध कारोबार शुरू हो गया। राजस्थान, पंजाब दिल्ली के बॉर्डर से शराब की खूब तस्करी होने लगी। हमारे ही युवा इस तस्करी से जुड़ गए।
विज्ञापन
सीएम खट्टर ने कहा कि इसीलिए हम ये नहीं चाहते क्योंकि कई बार कानून के काम करने से रिएक्शन गलत हो जाता है। शराब का अवैध कारोबार का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कारण स्मगलिंग शुरू हो जाती है।
इसी कारण तत्कालीन सरकार को शराब बंदी हटानी पड़ी। उन्होंने कहा कि लोगों का सुझाव अच्छा है। मगर कई बार इस तरह की चीजें कानून से नहीं बल्कि संस्कार व जनजागरण से रुकती हैं।
जरूरी दवाइयों को छोड़कर बैन होगी नशे की दवाइयां
सीएम खट्टर ने अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर कहा कि जरूरी दवाइयों को छोड़कर बाकी नशे की दवाइयां बैन की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमें भी नशे की दवाइयों के बारे में शिकायत मिल रही है, मगर इनमें कई ऐसी दवाइयां हैं जो बीमारी के लिए यूज की जाती हैं।