फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM hisar, central jail hisar, land protest, Hisar

सीएम ने पूछा - सेंट्रल जेल की जमीन निजी अस्पताल को कैसे दी

Sun, 23 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 23 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
CM hisar, central jail hisar, land protest, Hisar
JAIL SHIMLA

सीएम मनोहरलाल ने पूछा है कि आखिर सेंट्रल जेल की जमीन किस आधार पर एक निजी अस्पताल को दे दी गई। इस बारे में सीएम ने पूरा रिकॉर्ड तलब किया है। रिकॉर्ड तलब करने से कई विभागों में हड़कंप मच गया है। अधिकारी करीब तीन दशक पुरानी फाइलों को खोजने में जुटे हैं।

विज्ञापन

दरअसल करीब तीन दशक पहले पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के समय एक अस्पताल के लिए जमीन दी गई थी। डाबड़ा चौक के करीब रेलवे लाइन के पास सेंट्रल जेल की जमीन अस्पताल के लिए प्रदान की गई थी। उस समय यहां रेलवे फाटक होता था। अब सीएम मनोहरलाल ने इस बारे में पूरा रिकॉर्ड तलब किया है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम का रखा उदाहरण तो खटक गई बात
बताया जा रहा है कि एक चिकित्सक सीएम के पास किसी विभाग की जमीन अस्पताल के लिए अलॉट करने की मांग को लेकर पहुंच गया था। सीएम मनोहरलाल ने नियमों का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। सीएम ने कहा कि कोई भी सीएम किसी को जमीन अलॉट नहीं कर सकता। उक्त चिकित्सक ने हिसार का उदाहरण सीएम के सामने रख दिया। सीएम से मिलने गए इस चिकित्सक ने कहा कि पूर्व सीएम भजनलाल के समय में सेंट्रल जेल की जमीन निजी अस्पताल के लिए दी गई थी। सीएम मनोहरलाल को यह बात खटक गई, जिसके बाद उन्होंने इस बारे में पूरा रिकॉर्ड तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल जेल के अधिकारी रिकॉर्ड जुटाने में जुटे
सीएम के आदेश के बाद डीजी जेल ने हिसार सेंट्रल जेल के अधिकारियों का इस बारे में पूरा केस रखने का आदेश दिया। डीजी जेल के आदेश मिलने के बाद सेंट्रल जेल के अधिकारी इस बारे में रिकॉर्ड जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। जेल के अधिकारियों ने इस बारे में राजस्व विभाग से भी ब्योरा मांगा है। सरकारी महकमों में तीन दशक पुरानी फाइलों को खोजने के लिए हड़कंप मचा हुआ है। डाबड़ा चौक रेलवे ओवर ब्रिज को फोरलेन करने में सरकारी विभागों के अलावा इस अस्पताल की कुछ जमीन की जरूरत भी थी। बाद में अधिकारियों ने इस आरओबी के डिजाइन में ही बदलाव कर दिया था।



सरकार की ओर से पत्र आया है, जिसमें वर्मा अस्पताल को सेंट्रल जेल की जमीन देने के बारे में जानकारी मांगी गई है। इस बारे में विभागों से रिकॉर्ड तलब किया है। जल्द ही पूरी रिपोर्ट बनाकर प्रदेश सरकार को भेज देंगे।
- ब्रह्मजीत अहलावत, डीआरओ, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed