फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM flying team raids in Hisar, samples filled with milk, cheese, ghee, cream

हिसार में सीएम फ्लाइंग टीम का छापा, दूध, पनीर, घी, क्रीम के भरे सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
CM flying team raids in Hisar, samples filled with milk, cheese, ghee, cream
हिसार/हांसी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को गंगवा के पास देसी घी बनाने वाली फैक्टरी और हांसी के ढाणी कुतुबपुर रोड स्थित दूध डेयरी पर छापा मार कार्रवाई की। गंगवा में लगाए घी के प्लांट में बनाए स्टील टैंक में करीब 7500 लीटर दूध मिला। इसके अलावा 400 किलोग्राम बटर, 200 किलोग्राम पनीर, 100 किलोग्राम क्रीम, 3 हजार किलोग्राम दही, 3 हजार लीटर खुला घी मिला। वहीं, हांसी की दूध डेयरी से 5000 लीटर, 12 हजार लीटर देसी घी मिला। टीम ने दोनों जगह से दूध, घी, दही, क्रीम व पनीर के सैंपल भरे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि डेयरी में आने वाले दूध और दूध से बने पदार्थ के रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। सीएम फ्लाइंग टीम के इंस्पेक्टर रिछपाल सिंह, एसआई चंद्रभान समेत अन्य अधिकारी शुक्रवार सुबह महादेव डेयरी पर पहुंचे और सैंपल को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि महाबीर कॉलोनी के रहने वाले दिनेश यह फैक्टरी चलाते हैं। उन्होंने विभाग से लाइसेंस लिया हुआ है। जांच में सामने आया प्रतिदिन डेयरियों से प्रतिदिन दूध लाते हैं और अपने ट्रेड मार्क के नाम से बीकानेर और आसपास के एरिया के गांवों में यहां से बने उत्पाद सप्लाई किए जाते हैं। डेयरी मालिक जोगिंद्र सिंह मालिक ने बताया कि उनके आसपास के गांव व स्थानीय डेयरियों से प्रतिदिन 5 से 6 हजार दूध आता है। प्लांट में दूध से मशीनों द्वारा पूरी सावधानी व सरकार के नियमानुसार घी, पनीर, क्रीम व मावा आदि तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed