फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Flying Squad takes action against overloaded vehicles; five challaned.

Hisar News: ओवरलोड वाहनों पर सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई, पांच के चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
CM Flying Squad takes action against overloaded vehicles; five challaned.
ओवरलोड वाहनों के ​​खिलाफ चलाए गए अ​भियान के दौरान मौजूद अ​धिकारी। 
हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार अलसुबह विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। पांच वाहनों के चालान किए गए और तीन को इम्पाउंड किया गया। विभिन्न अनियमितताओं पर कुल 2 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


अभियान का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ आरटीए के यातायात निरीक्षक हरविंदर सिंह, एएसआई सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल जितेंद और विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुनैना ने बताया कि ओवरलोडिंग, टैक्स चोरी, बीमा, पीयूसी और अन्य जरूरी दस्तावेजों के बिना वाहन चलाने की शिकायतों पर हिसार क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर जांच की गई। वाहनों की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, पीयूसी, टैक्स दस्तावेज और लदे माल की चौड़ाई व वजन की जांच हुई। जिन वाहन मालिकों ने मौके पर ऑनलाइन चालान राशि जमा की, उन्हें आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल बसों के लिए निर्देश

सुनैना ने स्कूल और कॉलेज बसों में सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट एड बॉक्स, प्रशिक्षित अटेंडेंट, वर्दीधारी चालक और निर्धारित गति सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बच्चों को बस में चढ़ाते-उतारते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed