फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Flying Squad Raids Unregistered Dental Clinic; 9th-Grade Pass Youth Found Administering Treatment

Hisar News: गैर पंजीकृत डेंटल क्लिनिक पर सीएम फ्लाइंग का छापा, 9वीं पास युवक करता मिला इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
CM Flying Squad Raids Unregistered Dental Clinic; 9th-Grade Pass Youth Found Administering Treatment
हिसार में डेंटल अस्पताल में छापा मारती सीएम फ्लाइंग की टीम। - फोटो : 1
हिसार। सीएम फ्लाइंग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के एक निजी डेंटल क्लिनिक पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक 9वीं पास युवक मरीजों का इलाज करता मिला। जांच में कई अन्य गंभीर अनियमितताएं भी सामने आईं। टीम ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर आगामी कार्रवाई शुरू करवा दी है।
विज्ञापन

कार्रवाई का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के डेंटल सर्जन डॉ. पुलकित, एएसआई सुरेंद्र और एचसी जितेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि हिसार स्थित गेरा डेंटल नामक निजी क्लिनिक में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से डेंटल उपचार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लिनिक के दस्तावेजों और वहां कार्यरत लोगों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लिनिक संचालक महेंद्र बजाज ने बताया कि क्लिनिक का संचालन डॉ. तरुण गेरा कर रहे हैं, लेकिन मौके पर डॉ. तरुण गेरा के नाम से संबंधित कोई दस्तावेज, बिल बुक या ओपीडी स्लिप नहीं मिली। इससे टीम को संदेह हुआ कि क्लिनिक अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।
जांच में यह भी सामने आया कि क्लिनिक ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आवश्यक अनुमति नहीं ली थी। मेडिकल वेस्ट के निपटान से संबंधित कोई रिकॉर्ड या व्यवस्था भी मौके पर नहीं मिली।

9वीं पास युवक करता मिला इलाज
जांच के दौरान प्रदीप कुमार नामक युवक डेंटल चेयर पर बैठकर मरीजों की जांच करता, दवाइयां देता और फीस वसूलता मिला। पूछताछ में पता चला कि वह केवल 9वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। मौके पर मौजूद मरीज सिसाय कालीरावण निवासी राकेश और डॉ. संदीप ने भी इसकी पुष्टि की।

टीम ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को सौंप दी है। आगामी कार्रवाई पुलिस की ओर से की जाएगी।

- सुनैना, इंचार्ज, सीएम फ्लाइंग, हिसार रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed