फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Panic spread among employees at Hisar Municipal Corporation upon seeing police

Haryana: हिसार नगर निगम में पुलिस को देखकर कर्मचारियों में मचा हड़कंप, सीएम फ्लाइंग के आने की फैली अफवाह

Wed, 04 Feb 2026 12:02 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 04 Feb 2026 12:02 PM IST
सार

नगर निगम कार्यालय में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल प्रोजेक्ट के संबंध में मीटिंग बुला रखी है। इस मीटिंग को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी भी कार्यालय में आए हुए हैं। आज सुबह जैसे ही ये अधिकारी जैसे ही निगम कार्यालय में पहुंचे।

विज्ञापन
Panic spread among employees at Hisar Municipal Corporation upon seeing police
हिसार नगर निगम - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार नगर निगम कार्यालय में आज सुबह पुलिस अधिकारियों को देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही निगम में सीएम फ्लाइंग के आने की सूचना फैल गई। यह सूचना मिलते ही अपनी सीटों से गायब कर्मचारी कार्यालय में पहुंचने शुरू हो गए। हालांकि थोड़ी देर में यह सूचना अफवाह साबित हुई। 

विज्ञापन


दरअसल आज नगर निगम कार्यालय में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल प्रोजेक्ट के संबंध में मीटिंग बुला रखी है। इस मीटिंग को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी भी कार्यालय में आए हुए हैं। आज सुबह जैसे ही ये अधिकारी जैसे ही निगम कार्यालय में पहुंचे। वैसे ही यह सूचना फैल गई कि सीएम फ्लाइंग की टीम ने निगम कार्यालय में छापेमारी की है।
विज्ञापन


यह है प्रोजेक्ट
यह प्रोजेक्ट करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये का है। इसके तहत शहर में 1000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। सीसीटीवी कैमरों से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। साथ ही पानी और सीवर जैसी व्यवस्था को भी इस सेंटर से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed