फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Flying seals two warehouses for fertilizer black marketing, case filed against three

Hisar News: खाद की कालाबाजारी पर सीएम फ्लाइंग ने दो गोदाम कराए सील, तीन पर केस दर्ज

Fri, 18 Jul 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 18 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
CM Flying seals two warehouses for fertilizer black marketing, case filed against three
उकलाना में खाद विक्रेताओं के गोदामों पर छापेमारी करती सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना और कृषि विभाग
हिसार। उकलाना में खाद की कालाबाजारी और अवैध स्टॉक पर सीएम फ्लाइंग टीम ने इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर नई और पुरानी अनाज मंडी में खाद विक्रेताओं के गोदामों पर छापा मारा। इस दौरान दो फर्मों के पास अवैध रूप से स्टॉक की गई यूरिया और डीएपी खाद बरामद हुई। इसके आधार पर उकलाना थाने में दोनों फर्मों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है। साथ ही खाद के गोदामों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना और कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी कि उकलाना मंडी में कुछ खाद विक्रेता यूरिया और डीएपी का अवैध स्टॉक कर कालाबाजारी कर रहे हैं। इसके बाद टीम ने नई और पुरानी अनाज मंडी में छापा मारा और रिकॉर्ड की जांच की। जांच के दौरान चार फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन

दो फर्मों ने रिकॉर्ड पेश किए, लेकिन दो अन्य फर्म, मूलचंद दिनेश कुमार और एमके एग्रीकल्चर स्टोर, रिकॉर्ड पेश करने में विफल रहीं। मूलचंद दिनेश कुमार फर्म के पास 200 बैग यूरिया अवैध रूप से स्टॉक में पाए गए, जबकि एमके एग्रीकल्चर स्टोर से 103 बैग डीएपी और 56 बैग यूरिया बरामद किए गए। दोनों फर्म नोटिस का जवाब देने में भी नाकाम रहीं। इसके आधार पर कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. अजीत सिंह की शिकायत पर उकलाना थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, ओमप्रकाश कैलाश फर्म के एक पुराने गोदाम से 760 बैग डीएपी बरामद हुई थी, जिसके खिलाफ भी पुलिस केस दर्ज कर गोदाम सील किया जा चुका है। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि तीनों फर्मों से बरामद खाद के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। छापेमारी में कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. अजीत सिंह, एसएमएस डॉ. महिपाल, एडीओ डॉ. सचिन अहलावत, डॉ. बलराज सिंह, एसआई जितेंद्र, एएसआई सुरेंद्र और एचसी विजय मौजूद रहे।

अब खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

इस कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। किसानों का कहना है कि ऐसी छापेमारी से कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा और उन्हें समय पर खाद मिल सकेगी। किसान मियां सिंह ने कहा, अब हमें खाद के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। सरकार की इस कार्रवाई से किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed