फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Flying raid on oil unit in Dhani Ramjas, 70,500 liters of tire oil found

Hisar News: ढाणी रामजस में ऑयल यूनिट पर सीएम फ्लाइंग की रेड, 70,500 लीटर टायर ऑयल मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raid on oil unit in Dhani Ramjas, 70,500 liters of tire oil found
सिवानी मंडी। सीएम फ्लाइंग की टीम द्वारा फैक्ट्री में छापामारी के दौरान अ​धिकारी।
सिवानी। सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड टीम ने मंगलवार को सिवानी की ढाणी रामजस में ऑयल यूनिट पर छापेमारी की। टीम को यूनिट से लगभग 70,500 लीटर टायर ऑयल बरामद हुआ। जिसे कई टैंकों में स्टॉक किया गया था। हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में पहुंची टीम में सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, ईटीओ भिवानी शैलेंद्र, सहायक जिला उद्योग केंद्र के प्रवीण कुमार, विधिक माप विज्ञान निरीक्षक नीति सूरा, मुख्य अग्निशामक अधिकारी कृष्ण कुमार, एएसई सुरेंद्र, एचसी विजय शामिल रहे।सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड टीम की इंचार्ज सुनैना ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव ढाणी रामजस में स्थित एक ऑयल यूनिट में अवैध रूप से टायर ऑयल का भंडारण हो सकता है। इसी के आधार पर छापेमारी की गई। यूनिट के मालिक मैनपाल को मौके पर बुलाकर जांच की गई, जिसमें पाया गया कि यूनिट में सुरक्षा संबंधी कोई भी उपकरण या इंतजाम नहीं किया गया था। अग्निशमन विभाग की जांच में सामने आया कि यूनिट ने फायर सेफ्टी के कोई भी मानक पूरे नहीं किए हैं, न ही यूनिट के पास फायर विभाग से अनिवार्य एनओसी है। यह गंभीर उल्लंघन माना गया है। जीएसटी विभाग की जांच में बिल तो सही पाए गए, लेकिन स्टॉक और बिलों के आंकड़ों में अंतर देखा गया। इस पर विभाग द्वारा यूनिट मालिक को स्पष्टीकरण हेतु नोटिस जारी किया जाएगा। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने कहा कि प्रदेश सरकार के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूनिट चलाने वाले व्यापारी सभी आवश्यक विभागीय मंजूरी समय रहते लें। सुरक्षा के सभी मानक पूरे करें, अन्यथा प्रशासन कार्रवाई करेगा। सिवानी क्षेत्र में सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड की रेड की खबर के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed