फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Awas Yojana will start in Haryana on the lines of PM Awas Yojana

Haryana: PM आवास योजना की तर्ज पर प्रदेश में CM आवास योजना होगी शुरू, मुख्यमंत्री ने किया एलान

Tue, 20 Dec 2022 08:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 08:23 PM IST
सार

सीएम मनोहर लाल ने महाराजा शूरसेन सैनी की जयंती के अवसर पर हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले के नाम पर कॉलेज का नाम रखा जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जुबानी हमला बोला। 

विज्ञापन
CM Awas Yojana will start in Haryana on the lines of PM Awas Yojana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा सरकार की ओर से अलग से मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करने का एलान किया। जिसमें भूमिहीनों को प्राथमिकता दी जाएगी। सीएम मनोहरलाल ने राहुल गांधी के बयान को आधार बनाकर उन पर जुबानी हमला किया।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहरलाल मंगलवार महाराजा शूरसेन सैनी की जयंती के अवसर पर हिसार में सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि हरियाणा में सर्वे किया जा रहा है, जिनके पास आवास नहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने सैनी समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर विचार करते हुए कहा कि प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के नाम पर शिक्षण संस्थान का नाम रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा परिवार पहचान पत्र के डाटा के अनुसार सैनी समाज के परिवारों की संख्या 1.96 लाख है। जिसमें 8 लाख व्यक्ति हैं। इसमें 30 प्रतिशत जनसंख्या विद्यार्थियों की है। हर बच्चा कम से कम 12वीं तक की पढ़ाई बच्चा पूरी करे। समाज के 1200 परिवारों की आय 25 हजार से भी कम है। इन परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए आगे आएं।  


आजादी किसी एक परिवार ने नहीं दिलाई
सीएम मनोहरलाल ने कहा कि ये जो यात्रा चल रही है, राहुल गांधी के नाम से यात्रा चलाई जा रही है, जिसमें अजमेर में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने आजादी दिलाई है। वो आजादी का श्रेय इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से बाहर निकलकर देखते नहीं हैं। आजादी में असंख्य क्रांतिकारियों के बलिदान का योगदान है। इस तरह का खेदजनक बयान नहीं देना चाहिए। इतिहास से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed