फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Clouds will prevail from this evening and tomorrow it will rain with strong winds

Haryana Weather: आज शाम से छाएंगे बादल, कल तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

Tue, 28 Jun 2022 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jun 2022 12:12 AM IST
सार

मंगलवार शाम से ही मौसम में परिवर्तन आएगा। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में बादलवाई देखने को मिलेगी। बुधवार शाम को बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Clouds will prevail from this evening and tomorrow it will rain with strong winds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में सोमवार को भी उमस व गर्मी वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मगर जल्द ही लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मंगलवार शाम से ही मौसम में परिवर्तन आएगा। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में बादलवाई देखने को मिलेगी। वहीं बुधवार देर शाम एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अभी भी प्रदेश में पश्चिमी शुष्क व गर्म हवाओं का प्रभाव जारी है, जिससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तापमान में उछाल जारी है। हालांकि साथ ही साथ कमजोर नमी वाली हवाओं का आना भी जारी हो गया है। इससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे कभी कभी हल्की बादल वाही और तेज गति से धूल भरी हवाएं चलने और एक दो स्थानों छिटपुट बूंदाबांदी भी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

 

इस कारण से उमस की स्थिति बनी हुई है। मगर जल्द ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से पश्चिमी गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव समाप्त हो जाएगा और नमी वाली दक्षिणी पूर्वी हवाएं इनकी जगह ले लेंगी। इसके साथ ही सुस्त मानसून रफ्तार पकड़ने लगेगा और हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में राहत की झमाझम बारिश देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 28 जून शाम बाद से ही उत्तरी पूर्वी हिस्से में बादलवाई देखने को मिलेगी और 29 जून को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ स्थानों देर शाम से ही 40 -50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश के साथ सीमित स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।

 

साथ ही साथ 30 जून अलसुबह से ही संपूर्ण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश का फैलाव बढ़ेगा। सोमवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
 

प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति

  • महेंद्रगढ़ एडब्ल्यूएस    43.8
  • बालसमंद हिसार         43.0
  • बौपानी फरीदाबाद      42.5
  • रोहतक एडब्ल्यूएस     41.8
  • सिरसा एडब्ल्यूएस      41.8
  • भिवानी                    41.5
  • बावल रेवाड़ी             41.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed