फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Clerk Rajesh posted in DEO office suspended, Principal Secretary said, audio was played to CM Naib Singh Saini, money transaction was being mentioned

Hisar News: डीईओ कार्यालय में तैनात क्लर्क राजेश निलंबित, प्रधान सचिव बोले, सीएम नायब सिंह सैनी को सुनाई ऑडियो, पैसे के लेनदेन का हो रहा था जिक्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Clerk Rajesh posted in DEO office suspended, Principal Secretary said, audio was played to CM Naib Singh Saini, money transaction was being mentioned
हिसार। मान्यता देने के नाम पर निजी स्कूल संचालक से रिश्वत लेने के मामले में शिक्षा निदेशालय के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल ने हिसार डीईओ कार्यालय में क्लर्क पद पर कार्यरत राजेश को भी निलंबित कर दिया है। वीरवार को डीईओ प्रदीप नरवाल को निलंबित किया गया था। यह पूरी कार्रवाई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने सीएम कार्यालय को ऑडियो भी भेजी थी, जिसे स्वयं मुख्यमंत्री ने सुनकर हिसार डीईओ प्रदीप सिंह नरवाल व क्लर्क राजेश को निलंबित करने के आदेश शिक्षा निदेशालय को जारी किए। इस पर वीरवार दोपहर को पत्र जारी कर कार्रवाई की गई। इस मामले मेंविजिलेंस टीम को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

---------
यह था मामला
सातरोड के एक निजी स्कूल संचालक ने बताया कि डीईओ ने पत्र के माध्यम से उन्हें 25 जून 2024 को उनके स्कूल में मान्यता से संबंधित विजिट करने की सूचना दी। हालांकि आला अधिकारी अपनी टीम के साथ एक दिन पहले 24 जून को ही स्कूल में पहुंचे और मानकों का निरीक्षण शुरू कर दिया। आला अधिकारी ने कई खामियां गिनाकर मान्यता देने से इन्कार कर दिया। निजी स्कूल के संचालक ने बताया कि इस बारे में वे डीईओ कार्यालय में आए और आपत्ति का कारण पूछा था। हालांकि डीईओ ने कारण बताने से इन्कार कर दिया था। निजी स्कूल संचालक ने बताया कि 12 अक्तूबर को दूसरी बार डीईओ प्रदीप सिंह नरवाल अपनी टीम के साथ उनके स्कूल में पहुंचे थे, जिसके बाद मानकों की जांच कर खामियां गिनाईं। निजी स्कूल संचालक का आरोप है कि डीईओ कार्यालय की ओर से फोन पर उनसे मान्यता देने के नाम पर 3 लाख रुपये की डिमांड की, जिस पर उन्होंने देने से इन्कार कर दिया था, जिसकी शिकायत बीते 4 दिन पहले उन्होंने सीएम से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वर्जन
सीएम कार्यालय की ओर से हमें आदेश मिले थे कि हिसार डीईओ को निलंबित कर दिया जाए। डीईओ ने एक निजी स्कूल संचालक से मान्यता देने के नाम पर रिश्वत देने की डिमांड की थी। निजी स्कूल संचालक ने सीएम को सीधे तौर पर शिकायत भेज दी थी। साथ ही क्लर्क राजेश को भी निलंबित किया गया है।
- पंकज अग्रवाल, प्रधान सचिव, शिक्षा निदेशालय, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed