{"_id":"653d4817e39a22f9700b1a47","slug":"clerk-and-je-of-adampur-municipality-suspended-due-to-corruption-allegations-hisar-news-c-21-hsr1020-249704-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई: आदमपुर नगरपालिका के लिपिक व जेई सस्पेंड, दो लाख मांगी थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई: आदमपुर नगरपालिका के लिपिक व जेई सस्पेंड, दो लाख मांगी थी रिश्वत
Sun, 29 Oct 2023 11:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:35 AM IST
सार
हिसार प्रशासन में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे है। आदमपुर नगर पालिका से भी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिसमें जेई प्रवीण व क्लर्क दीपक ने रिश्वत की मांग की थी। जिसके चलते कार्रवाई कर उन्हें सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हिसार के आदमपुर नगरपालिका के लिपिक व जेई को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। इस बारे में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक डॉ. यशपाल के आदेशों पर पत्र जारी कर आदमपुर नगरपालिका के लिपिक दीपक कुमार व जेई प्रवीण कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को मंत्री को दी थी शिकायत
प्रॉपर्टी आईडी में रिश्वत लेने के बारे में शनिवार को हाई स्कूल रोड निवासी सुनील कुमार ने स्थानीय शहरी एवं निकाय मंत्री को लिखित शिकायत देकर नगर पालिका के जेई प्रवीण कुमार व लिपिक दीपक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। डॉ. कमल गुप्ता को दी शिकायत में सुनील ने बताया कि उसने आदमपुर नगर पालिका में अपनी जमीन की प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए अप्लाई किया था। इस बारे में उसे जेई प्रवीण व क्लर्क दीपक मिले और रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
उसने पैसे देने से मना किया तो उन्होंने उसकी फाइल को कई बार रिजेक्ट किया। जिसके चलते मजबूरन उसे 2 लाख रुपये की रिश्वत प्रवीण कुमार व दीपक कुमार को देनी पड़ी। रिश्वत की राशि उन्होंने उसके घर आकर ली और प्रॉपर्टी आईडी बना दी। प्रॉपर्टी आईडी उसके परिवारजनों के नाम से है और उनमें उसका नाम भी हिस्सेदारी के रूप में है। सुनील ने बताया कि इस बारे में वह नगर निगम हिसार के कमिश्नर को भी शिकायत दे चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुनील ने अपनी शिकायत में कहा कि अगर इस विषय में कोई अन्य प्रमाण भी चाहिए तो वह उपलब्ध करवाने को तैयार है।
विज्ञापन
भाजपा नेता मुनीश ऐलावादी ने उठाया था भ्रष्टाचार का मुद्दा
भाजपा नेता मुनीश ऐलावादी ने आदमपुर नगरपालिका में एनडीसी में भ्रष्टाचार को लेकर मुद्दा उठाया था। जिस पर विभाग के महानिदेशक डॉ. यशपाल ने आदमपुर नगरपालिका से पिछले 6 माह में हुई रजिस्ट्री के लिए जारी की गई एनडीसी की डिटेल मांगी थी। वहीं शुक्रवार को आदमपुर नगरपालिका के सचिव ने नोटिस जारी करके भाजपा नेता मुनीश ऐलावादी से एनडीसी में भ्रष्टाचार के आरोप पर सबूत मांगे थे। भाजपा नेता को नोटिस देने के बाद अगले दिन ही आदमपुर निवासी एक व्यक्ति ने विभाग के मंत्री को लिखित रूप में शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की थी और अब शिकायत मिलने के बाद शनिवार को ही दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड करने का पत्र जारी कर दिया गया।