फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Class 12 student shot at by two bike-borne youths

बाइक सवार दो युवकों ने 12वीं कक्षा के छात्र को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Class 12 student shot at by two bike-borne youths
हिसार। गोली लगने से घायल हुआ साहिल। - फोटो : Hisar
हिसार। सूर्य नगर की गली नंबर 12 के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक छात्र को बुधवार सुबह करीब 11 बजे गोली मार दी। गोली छात्र के सीने के पास से छूते हुए निकल गई। शिव नगर निवासी साहिल को लहूलुहान अवस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर डीएसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन साहिल के पिता मुुकेश कुमार ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। बेटे साहिल ने अभी 12वीं की कक्षा पास की है। कॉलेज में दाखिले की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि पत्नी अनीता निजी अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। वह कुछ दिन से बीमार चल रही थी। बुधवार सुबह साहिल अपनी मां को दवा दिलवाने के बाद तोशाम मार्ग पर स्कूल में छोड़ने के लिए गया। वह वापस बाइक पर सवार होकर घर की तरफ आ रहा था तो रास्ते में सूर्य नगर फाटक के पास साहिल को उसका दोस्त अनुज मिल गया। साहिल ने अनुज को बाइक पर बैठा लिया। दोनों शिव नगर की तरफ आ रहे थे तो सूर्य नगर की गली नंबर 12 के पास पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने साहिल की तरफ दो फायर कर दिए। जिसमें एक गोली सीने को छूते हुए निकल गई। दूसरी गोली पास से गुजरी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में छात्र को नागरिक अस्पताल लेकर आए। परिजनों ने बताया कि साहिल के चचेरे भाई सौरभ का अवस्थी नामक युवक के साथ झगड़ा हुआ था। आरोप है कि उसी रंजिश को लेकर साहिल पर हमला किया गया है। डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

हिसार। छात्र के पीछे बाइक पर चल रहे युवकों ने की फायरिंग।

हिसार। छात्र के पीछे बाइक पर चल रहे युवकों ने की फायरिंग।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed