फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   clash erupted over a land dispute in Badala village; the situation in the village remains tense.

Hisar News: बडाला गोलीकांड का मुख्य आरोपी विकास गिरफ्तार, गांव में तनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
clash erupted over a land dispute in Badala village; the situation in the village remains tense.
बास गांव में तैनात पुलिस पीसीआर।
बास (हांसी)। गांव बडाला में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में सीआईए स्टाफ नारनौंद की टीम ने वारदात के मुख्य आरोपी विकास उर्फ विक्की को रविवार शाम हिसार के नागरिक अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर घर में घुसकर फायरिंग करने और दहशत फैलाने के आरोप हैं। उधर, घटना के एक सप्ताह बाद भी गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 12 मई को गांव बडाला में पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। शिकायतकर्ता कश्मीर निवासी बडाला के अनुसार उनका परिवार लंबे समय से गांव के ही विकास उर्फ विक्की पक्ष के साथ जमीन विवाद में उलझा हुआ है। आरोपी ने इससे पहले भी उनकी कपास की फसल खराब करने और मारपीट को लेकर थाना बास में मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

12 मई को हुई घटना वाले दिन कश्मीर अपने रिश्तेदारों और परिवार के लोगों के साथ अपने मामा सतबीर के घर पर बैठे थे। इसी दौरान विकास उर्फ विक्की पिस्तौल लेकर घर में घुस आया और आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से आदित्य निवासी रोहतक, पवन कुमार निवासी सोनीपत और तेजबीर निवासी बडाला घायल हो गए थे। आरोप है कि इसके बाद अन्य आरोपी भी लाठी-डंडे और फरसा लेकर मौके पर पहुंच गए और हमला कर दिया। हमलावरों ने बाहर खड़ी क्रेटा में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विकास उर्फ विक्की बाद में अपने मकान की छत पर चढ़ गया और वहां से भी फायरिंग करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो खुद को मारी थी गोली

सूचना मिलने पर थाना बास प्रभारी बलवान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार उस समय विकास उर्फ विक्की मकान की छत पर चढ़कर फायरिंग कर रहा था। पुलिस ने उसे नीचे आने के लिए कहा तो उसने खुद के पैर में गोली मार ली। बाद में पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए थे। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था जहां से रविवार को उसकी छुट्टी मिल गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।




सीआईए स्टाफ नारनौंद के सब इंस्पेक्टर एवं जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश डाली जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed