{"_id":"65eb4618a56118ede6036481","slug":"civic-minister-laid-the-foundation-stone-for-development-and-beautification-works-worth-rs-17-crore-in-the-city-hisar-news-c-21-hsr1005-337531-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: निकाय मंत्री ने शहर में 17 करोड़ रुपये के विकास व सुंदरीकरण कार्यों का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: निकाय मंत्री ने शहर में 17 करोड़ रुपये के विकास व सुंदरीकरण कार्यों का किया शिलान्यास
विज्ञापन
हिसार। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने शुक्रवार को शहर में 17 करोड़ रुपये के विकास व सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों के तहत कैंट के पास स्वागत द्वार व 34 बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा टाउन पार्क सहित शहर के 8 चौक-चौराहों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने उपायुक्त एवं निगमायुक्त प्रदीप दहिया के साथ सबसे पहले सैन्य छावनी के पास शहर में एंट्री करने से पहले स्वागत द्वार का शिलान्यास किया। इस द्वार के निर्माण कार्य पर 3.40 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसी प्रकार से ताऊ देवीलाल टाउन पार्क के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया गया, जिस पर 8.80 करोड़ रुपये खर्च आएगा। अगले एक वर्ष की अवधि में पार्क का कायाकल्प कर दिया जाएगा। उन्होंने शहर में 34 नए बस क्यू शेल्टर बनाने के कार्य की आधारशिला भी रखी। बस क्यू शेल्टर बनाने पर लगभग 3.35 करोड़ की लागत आएगी और यह कार्य इसी साल पूरा कर लिया जाएगा।
सफाई वाहनों को दिखाई हरी झंडी
निकाय मंत्री ने ट्रक माउंटेड वाटर स्प्रिंकलर यानी एंटी स्मोक गन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रदूषण की स्थिति से नागरिकों को निजात दिलाएएगी। इसकी क्षमता 10 किलो लीटर है। इसकी लागत 45 लाख रुपये है। इसके अलावा उन्होंने सफाई व्यवस्था के लिए तीन लोडर व 50 हाथ रिक्शा को भी रवाना किया।
विज्ञापन
हिसार में तोशाम रोड आईटीआई चौक पर शंख, सिरसा चुंगी पर अर्जुन रथ, तुलसी चौक पर लाल किला तलाकी गेट पर फरसा, लक्ष्मीबाई चौक पर चंद्रयान, आईजी चौक के पास छाजुराम पार्क में राम मंदिर, पुराने रेलवे पुल के पास नया संसद भवन और सेक्टर 9-11 मोड़ पर इंडिया गेट का मॉडल बनाया जाएगा। इस अवसर पर निवर्तमान डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी, निवर्तमान पार्षद सतीश सुरलिया, कविता केडिया, अनिल जैन, उमेद खन्ना, पंकज दीवान, जगमोहन मित्तल, व प्रीतम सैनी, सत्यकाम आर्य, प्रवीन केडिया मौजूद रहे।
डिप्टी स्पीकर ने एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को नलवा हल्के के विभिन्न गांवों में एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके तहत गांव डाया में एससी चौपाल, गांव हरिता में सर छोटू राम चौपाल, गांव कैमरी में यादव धर्मशाला, स्याहड़वा में एससी चौपाल, बीसी चौपाल व बड़ी चौपाल और तलवंडी रुक्का में विभिन्न गलियों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समस्या के निवारण के आदेश दिए। इस अवसर पर चेयरमैन अजय गावड, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोशन लाल, पंचायती राज से वीरेंद्र सिवाच, गांव हरिता के सरपंच रमेश फौजी, प्रतिनिधि राजेंद्र बुगालिया, ओमप्रकाश पटवारी आदि मौजूद रहे।