फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   civic minister laid foundation stone for city first grand welcome gate and beautification work of town park

Hisar: निकाय मंत्री ने शहर के पहले भव्य स्वागत द्वार व टाउन पार्क के सुंदरीकरण कार्य का किया शिलान्यास

Fri, 08 Mar 2024 04:31 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Mar 2024 04:31 PM IST
सार

हिसार में निकाय मंत्री कमल गुप्ता कैंट के पास पहुंचे जहां उन्होंने स्वागत द्वार पर का शिलान्यास किया। इस स्वागत द्वार के निर्माण पर 3 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च आएगा। इसके बाद वह तोशाम रोड पर आईटीआई के पास पहुंचे जहां निकाय मंत्री ने 34 बस क्यू शेल्टर का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
civic minister laid foundation stone for city first grand welcome gate and beautification work of town park
मंत्री कमल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने शुक्रवार को शहर के पहले भव्य स्वागत द्वार और टाउन पार्क के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाया जा रहा है। जिन कार्यों का आज शिलान्यास किया गया है उनसे शहर की सुंदरता में और चार चांद लग जाएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


सबसे पहले निकाय मंत्री कैंट के पास पहुंचे जहां उन्होंने स्वागत द्वार पर का शिलान्यास किया। इस स्वागत द्वार के निर्माण पर 3 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च आएगा। इसके बाद वह तोशाम रोड पर आईटीआई के पास पहुंचे जहां निकाय मंत्री ने 34 बस क्यू शेल्टर का शिलान्यास किया। इससे पहले शहर में 17 बस क्यू शेल्टर बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाउन पार्क के सुंदरीकरण का काम भी करवाया शुरू
इसके अलावा निकाय मंत्री ने टाउनपार्क के सुंदरीकरण का काम भी शुरू करवाया जिस पर 8 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस दौरान निकाय मंत्री डॉ कमलगुप्ता ने सिरसा चुंगी, तलाकी गेट, क्लॉथ मार्केट, लक्ष्मी बाई चौक और छाजूराम पार्क चौक के सुंदरीकरण का कार्य भी शुरू करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed