फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   City street lights will be controlled via a mobile app; a pilot project was started on Rajgarh Road as a trial.

Hisar News: मोबाइल एप से कंट्रोल होंगी शहर की स्ट्रीट लाइट, ट्रायल के तौर पर राजगढ़ रोड पर शुरू किया था पायलट प्रोजेक्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
City street lights will be controlled via a mobile app; a pilot project was started on Rajgarh Road as a trial.
हिसार। शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था मोबाइल एप से नियंत्रित होगी। नगर निगम ने ट्रायल के तौर राजगढ़ रोड पर पायलट प्रोजेक्ट लागू किया था, जो कामयाब रहा। अब यह सिस्टम दिल्ली रोड, तोशाम रोड सहित सेक्टरों के मेन रोड पर भी लगाया जाएगा। करनाल में यह सिस्टम पहले से ही चल रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर निगम के पास करीब 55 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं। इनमें से 20 हजार स्ट्रीट लाइटें शहर के मुख्य सड़कों पर लगी हुई हैं। अभी इनमें कुछ लाइट को कर्मचारी ऑन-ऑफ करते हैं तो कुछ लाइट में टाइमर लगे हुए हैं। टाइमर के कारण ये लाइट ऑटोमेटिक ऑन-ऑफ होती हैं।
विज्ञापन

---------------
मोबाइल एप से ऐसे संचालित की जा रही हैं स्ट्रीट लाइट
इस तकनीक का नाम सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) है। यह एक स्मार्ट सिस्टम है। इसमें एक सिम बेस्ड पैनल होता है।यह पैनल शहर की स्ट्रीट लाइटों को दूर से नियंत्रित और मॉनिटर करता है, जिससे ऊर्जा की बचत, बेहतर रखरखाव और सुरक्षा मिलती है। यह सूर्योदय-सूर्यास्त के आधार पर ऑटोमेटिक ऑन-ऑफ, फॉल्ट डिटेक्शन और एसएमएस अलर्ट जैसी सुविधाएं देता है, जिससे बिजली बिल कम होता है और प्रबंधन आसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
राजगढ़ रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट पर किया था ट्रायल
निगम ने सीसीएमएस सिस्टम का राजगढ़ रोड पर ट्रायल किया था। इसके तहत यहां 4 पैनल लगाए गए। आईजी चौक से राजगढ़ रोड नाके तक की स्ट्रीट लाइट को इन पैनल से जोड़ा गया। एक पैनल आईजी चौक, दो पैनल एचएयू गेट नंबर 4 के सामने और एक पैनल सेक्टर 15 मोड़ पर लगाया गया। इन 4 पैनल में चार सिम भी है। इन सिस्टम के लिए विशेष तौर पर मोबाइल एप बने हुए हैं। इन एप की मदद से कहीं से भी स्ट्रीट लाइट को संचालित व इनकी निगरानी की जा सकती है। एक पैनल की कीमत करीब सवा लाख रुपये है।
---------
यह होगा फायदा
इस सिस्टम के कारण स्ट्रीट लाइट को कहीं से भी संचालित किया जा सकता है। मैनुअली स्ट्रीट लाइट को ऑन-ऑफ करने में काफी समय और मैनपावर लगती है, जबकि इस सिस्टम की मदद से यह काम सिर्फ एक व्यक्ति की मदद से कुछ सेकेंड में किया जा सकता है। इससे बिजली की बचत भी होती है। यह सिस्टम तकनीकी खामी का अलर्ट भी देता है। इससे तकनीकी खामी को तुरंत दूर कर होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उदाहरण के लिए अगर स्ट्रीट लाइट के पैनल में बिजली सप्लाई कम आती है तो उससे तार जलने आदि का खतरा रहता है। अगर बिजली कम आती है तो यह सिस्टम तुरंत मोबाइल पर नोटिफिकेशन दे देता है।
------
इन मार्गों पर लगेंगे सीसीएमएस
राजगढ़ रोड पर ट्रायल सफल रहने के बाद अब नगर निगम ये सिस्टम दिल्ली रोड व तोशाम रोड पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा निगम के अधीन आने वाले सेक्टर 9-11, सेक्टर 13, सेक्टर 14, सेक्टर 15, सेक्टर 16-17 आदि की मुख्य सड़कों पर भी ये सिस्टम लगाए जाएंगे। निगम के मुताबिक शहरी स्थानीय निकाय की तरफ से इस कार्य के लिए एजेंसी नियुक्त की गई है। उस एजेंसी से ही ये इन पैनल की खरीद की जानी है।

-------
शहर के राजगढ़ रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट को सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम से संचालित किया जा रहा है। इस सिस्टम के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। अब शहर की अन्य मार्गों की स्ट्रीट लाइट में भी यह सिस्टम लागू किया जाएगा।
- जयवीर डूडी, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed