फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   City residents will have to wait two more months for town park

Hisar News: टाउन पार्क के लिए शहरवासियों को दो माह और करना होगा इंतजार

Sun, 24 Aug 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 24 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
City residents will have to wait two more months for town park
टाउन पार्क में बनाया जा रहा ग्लास टैरेस।
हिसार। टाउन के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। इस कार्य की डेडलाइन पूरी होने में अब सिर्फ 7 दिन ही बचे हैं लेकिन अभी भी कुछ काम बाकी पड़ा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि बचे हुए काम को पूरा होने में डेढ़ से दो माह का समय लगेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने इस पार्क का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन निगमायुक्त प्रदीप दहिया से इस पार्क का सुंदरीकरण करवाने को कहा था। उन्होंने कहा था कि इस पार्क को ऐसा रूप दिया जाए कि यह पार्क पूरे प्रदेश के लिए एक मॉडल पार्क बने। मार्च 2024 में डॉ. कमल गुप्ता ने पार्क के सुंदरीकरण के कार्य का शिलान्यास किया था। इस कार्य की टेंडर लागत करीब 8.80 करोड़ रुपये है। हालांकि शिलान्यास के समय इस कार्य की डेडलाइन अप्रैल 2025 निर्धारित की गई थी। मगर इसी बीच पार्क की लाइटिंग का टेंडर कर दिया गया था और इसकी डेडलाइन बढ़ाकर अगस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन

अभी ये काम पड़ा है लंबित
पार्क में बनाई गई झील के बीच में एक टापू बनाया गया है। इस टापू पर फाइबर से निर्मित सूर्य नमस्कार करते हुए योगी के स्टेच्यू लगाए जाएंगे। वहीं टापू पर बनाए गए करीब 10 फुट ऊंचे प्लेटफार्म के केंद्र में करीब 10 फुट ऊंची स्टेनलेस स्टील की अदृश्य प्रतिमा भी लगेगी। यह एक योगी की प्रतिमा होगी। इसकी खासियत यह होगी कि यह प्रतिमा को सामने से देखने पर यह अदृश्य दिखेगी, जबकि साइड से इसे परछाई के रूप में देखा जा सकेगा। यह करीब 10 फुट ऊंचे प्लेटफार्म पर रखा जाएगा। साथ ही पार्क के ट्रैक को सिंथेटिक युक्त बनाया जाएगा। पार्क में जेल की तरफ से एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण अभी शुरू ही किया गया है। इसके अलावा पार्क की लाइटिंग का भी कुछ काम लंबित पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क को लोगों के लिए किया जाएगा बंद
पार्क में निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि फिर भी पार्क में सुबह-शाम सैर के लिए लोग आते रहते हैं। मगर अब जल्द ही ट्रैक को सिंथेटिक युक्त किया जाएगा। इसके लिए पार्क में लोगों का आवागमन कुछ दिनों के लिए पूरी तरह से बंद किया जाएगा।

पंचभूत थीम पर किया जा रहा पार्क का सुंदरीकरण

पंचभूत थीम पर टाउन पार्क के सुंदरीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। अग्नि के रूप में लाइट व साउंड शो को दिखाया जाएगा। जल के लिए सरोवर का निर्माण किया जाएगा। आकाश के रूप में पांच मीटर की ऊंचाई का ग्लास टेरेस बनाया जाएगा। पृथ्वी को दर्शाने के लिए मिट्टी के टीले का निर्माण किया जा रहा है।


बारिश की वजह से काम काफी प्रभावित हुआ है। विधायक सावित्री जिंदल ने पार्क में एक और शौचालय बनाने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशानुसार शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है। अभी पार्क में एक ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा। पार्क के कार्य को डेढ़ से दो माह में पूरा कर दिया जाएगा।- नीरज, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed