फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   city is dirty even after spending Rs 2.70 crore every month

Hisar News: हर माह 2.70 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी शहर गंदा

Sat, 13 Jan 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 13 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
city is dirty even after spending Rs 2.70 crore every month
हिसार। नगर निगम हर माह शहर की सफाई पर करीब 2.70 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इसके बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं है। इसमें सबसे ज्यादा खर्च स्वच्छता शाखा के स्टाफ पर होता है। शाखा के कर्मचारियाें के वेतन पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च आता है। बता दें कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नगर निगम की रैंकिंग 79 पायदान गिरकर 194 पर पहुंच गई। हालांकि राज्य स्तरीय की रैंकिंग में पिछले वर्ष के मुकाबले एक पायदान चढ़कर 7 पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था पर होने वाले का खर्च का ये है ब्योरा
वार्ड 1 से 10 में घराें से कचरा उठान के टेंडर का खर्च-50 लाख रुपये

निगम की गाड़ियों के तेल का खर्च-13 लाख रुपये

मुख्यालय से मिली रोड स्वीपिंग मशीन का खर्च-4.70 लाख रुपये

शुलभ शौचालयों की सफाई का खर्च-3 लाख रुपये

सफाई कर्मचारियों के वेतन पर खर्च-2 करोड़ रुपये


ये व्यवस्था लागू हो तो रैंकिंग में सुधार आने की संभावना
- कचरा एकत्रित करते समय ही ज्यादा से ज्यादा गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाए।
- शहर के एकत्रित किए गए कचरे का सही से निस्तारण किया जाए। इसके लिए ठोस कचरा निस्तारण प्लांट का होना अनिवार्य है।
- कचरा स्थलों में सुधार करना। मतलब इन जगहों पर कचरा फैला न रहे। उसका समय-समय उठान किया जाए।
- घरों से कचरे का उठान 100 प्रतिशत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed