फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Citizens planning a tour for summer holidays

गर्मी की छुट्टियों के लिए टूर प्लान कर रहे शहरवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Citizens planning a tour for summer holidays
हिसार। गर्मी की छुट्टियों में परिवार और दोस्तों संग मस्ती के पल बिताने के लिए लोगों ने अभी से टूर प्लान करने शुरू कर दिए हैं। इस बार लोग दार्जिलिंग, गोवा, वैष्णो देवी, हरिद्वार, मुंबई घूमने के लिए सबसे ज्यादा टूर बना रहे हैं। हिसार से होकर जाने वाली त्रिपुरा सुंदरी, हिसार-हरिद्वार, कटरा एक्सप्रेस, हिसार-कोयंबटूर ट्रेन में जाने के लिए सबसे ज्यादा टिकट रिजर्वेशन हो रही है। वहीं हिसार से शिमला जाने वाली बस में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

बता दें, कि पिछले 10 दिनों से रिजर्वेशन काउंटर पर पहले के मुकाबले भीड़ बढ़ी हैं। जहां एक ओर पहले रिजर्वेशन टिकट से रेलवे को रोजाना करीब एक लाख की आय होती थी, वहीं अब रिजर्वेशन टिकट बढ़ने से करीब सवा लाख की आय हो रही है।
विज्ञापन

ये हैं हिसार से ट्रेनों व बस के चलने का समय
- त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को हिसार से शाम 7 बजे
- हिसार से हरिद्वार ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, वीरवार और शनिवार को सुबह 4:45 बजे
- कटरा एक्सप्रेस हर सोमवार, मंगलवार को दोपहर 3 बजे
- हिसार-कोयंबटूर प्रत्येक बुधवार दोपहर 12:50 बजे
- हिसार-शिमला रोडवेज बस रोजाना सुबह 9:55 बजे
दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ रवाना होने वाली बस का नहीं होगा रात्रि ठहराव
उधर, हिसार से दोपहर को ढाई बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस का सोमवार से चंडीगढ़ में ठहराव नहीं होगा। यह बस रात करीब साढ़े 8 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद रात 10 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर अगली सुबह साढ़े तीन बजे हिसार पहुंचेंगी। बुधवार को यहां के स्थानीय अधिकारियों ने रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल और कार्यकारी यातायात प्रबंधक अनिल चोपड़ा से बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में लोग घूमने के लिए अभी से कार्यक्रम बना रहे हैं। पहले के मुकाबले रिजर्वेशन टिकट बढ़ी हैं। लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनों में जाने के लिए लोग टिकट रिजर्वेशन करवा रहे हैं। इनमें हिसार-हरिद्वार, हिसार-कोयंबटूर, त्रिपुरा-सुंदरी सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। - दीपचंद, चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed