{"_id":"5f25bfee8ebc3e2424405f3e","slug":"cia-team-reach-rajasthan-to-question-lawrence-gang-operatives-hisar-news-rtk5668757139","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉरेंस गैंग के गुर्गों से पूछताछ के लिए सीआईए टीम राजस्थान रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉरेंस गैंग के गुर्गों से पूछताछ के लिए सीआईए टीम राजस्थान रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस द्वारा हथियारों सहित गिरफ्तार किए गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों से पूछताछ व भीलवाड़ा पुलिस से मामले में जानकारी जुटाने के लिए शनिवार रात को हिसार की सीआईए-2 टीम भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गई।
मामले में एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि सीआईए-2 भीलवाड़ा पुलिस से संपर्क कर इस मामले में जानकारी जुटाएगी और हिसार के आरोपियों की हिस्ट्री जुटाने में सहयोग करेगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान की मांडल पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आरोपी उकलाना के मुगलपुरा निवासी राजेंद्र उर्फ जोकर, उकलाना निवासी प्रवेश, फतेहाबाद के राजूवाला निवासी मोनू और पानीपत के कैप्टन मार्ग मार्केट निवासी विक्रम को भारी हथियारों सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मामले में उकलाना के मुगलपुरा निवासी शुभम उर्फ बिगनी भी जेल से ही हथियारों की डिलिवरी हिसार में करवा रहा था। फिलहाल हिसार की सीआईए -2 टीम राजस्थान रवाना हो चुकी है और इस बीच हिसार की सीआईए-2 टीम आरोपियों से पूछताछ भी करेगी। सीआईए-2 टीम शुभम से भी पूछताछ कर सकती है, ताकि पता चल सके कि हथियारों की डिलिवरी हिसार में कहां, किसे और कब करनी थी।