फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chola Sahib changed color from saffron to spring after eight years

Hisar News: आठ साल बाद चोला साहिब का केसरी से बसंती रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chola Sahib changed color from saffron to spring after eight years
प्रकाश गुरु पर्व को लेकर रंग-बिरंगी लडियों से सजा नागोरी गेट ​स्थित गुरुद्धारा श्री गुरु सिंह स
हिसार। नागोरी गेट स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शुक्रवार को 555वां प्रकाश गुरु पर्व मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। बुधवार दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा से पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन में हिसार की गतका पार्टी हैरंतअंगेज करतब दिखाएगी। इसके बाद अखंड पाठ शुरू होगा। उधर, 8 साल बाद गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा परिसर में स्थापित चोला साहिब का रंग बदला है। पहले केसरी रंग था, अब बसंती रंग है। चोला साहिब पंजाब से पहुंचा था।
विज्ञापन

सभा के संयुक्त सचिव इंद्रजीत चावला ने बताया कि अकाल तख्त अमृतसर से चोला साहिब बदलने की अनुमति मिली थी। 2016 में निशान साहिब स्थापित किया गया था। इसकी ऊंचाई 175 फुट है, जोकि पूरे हरियाणा में सबसे ऊंचा हिसार में ही है। मंगलवार को गुरुद्वारा में काफी स्कूलों के विद्यार्थी माथा टेकने पहुंचे। वहीं, शुक्रवार को अखंड पाठ का भोग लगेगा। इसमें नाडा साहिब से रागी जत्था पहुंचेंगे। उसके बाद कीर्तन होगा। फिर लंगर चलाया जाएगा। मीडिया प्रभारी सोनू खुराना ने बताया कि पर्व को प्रकाश गुरु पर्व को लेकर गुरुद्वारा को सजाया गया है। ---------------------
विज्ञापन

जालंधर से पहुंचेंगे कीर्तन हजूरी रागी जत्था भाई जगदेव सिंह
गुरुद्धारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन की ओर से रविवार 17 नवंबर को गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को सुबह 9 बजे अखंड पाठ साहिब शुरू होगा। गुरुद्वारे के कैशियर जीत सिंह बागा ने बताया कि 16 नवंबर को शाम छह बजे से कीर्तन शुरू होगा। इसमें जालंधर से कीर्तन हजूरी रागी जत्था भाई जगदेव सिंह पहुंचेंगे। रात 8:30 बजे अरदास का कार्यक्रम रहेगा। 17 नवंबर को सुबह 9 बजे अखंड पाठ साहिब का भोग लगेगा। लंगर चलाया जाएगा।रविवार दोपहर 2 बजे तक कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed