फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Children's age limit of 5 years becomes trouble for admission in model culture schools

मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले के लिए बच्चों की 5 वर्ष की आयु सीमा बनी मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Children's age limit of 5 years becomes trouble for admission in model culture schools
हिसार। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशालाओं में सत्र 2022-23 में पहली कक्षा में दाखिला लेने के लिए अभिभावकों के सामने एक मुसीबत खड़ी हो गई है। दाखिले के लिए 5 वर्ष की आयु सीमा आड़े आ रही है। 5 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों के मॉडल संस्कृति पाठशालाओं में दाखिले के आवेदन स्वीकारे नहीं जा रहे हैं। शेड्यूल के अनुसार 25 अप्रैल तक आवदेन जमा होंगे। ऐसे में अगर कोई बच्चा मई महीने में 5 साल का होगा तो उसका दाखिला भी नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

अभिभावकों ने मांग की है कि 5 वर्ष आयु की समय सीमा कम की जाए। वहीं शिक्षकों का कहना है कि एमआइएस पोर्टल पर 5 वर्ष से कम के विद्यार्थियों के आवेदन सबमिट नहीं हो रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि 5 वर्ष की आयु सीमा के कारण अभी तक आवेदन भी बहुत ही कम जमा हुए हैं। पिछले साल साढ़े 4 साल तक के विद्यार्थी का भी दाखिला एमआइएस पोर्टल पर हो गया था।
विज्ञापन

जिले में नंबर एक पर गंगवा गांव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला है। इस पाठशाला में जिले के सबसे ज्यादा 839 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से 195 विद्यार्थियों ने हाल ही में पांचवीं कक्षा पास की है। इस पाठशाला में दाखिला करवाने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आते हैं, लेकिन पांच वर्ष आयु सीमा होने पर पिछली साल की तुलना में अबकी बार करीब 50 प्रतिशत आवेदन कम आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज के अभाव में नहीं रोका जाएगा दाखिला
शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार अबकी बार किसी दस्तावेज के अभाव में किसी भी विद्यार्थी को दाखिले से वंचित नहीं रखा जाएगा। दाखिला होने के बाद विद्यार्थी को वह दस्तावेज जमा करवाने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा।

ये है शेड्यूल
आवेदन आरंभ 5 अप्रैल
अंतिम तिथि 25 अप्रैल
दाखिले का ड्रॉ निकलेगा 26 अप्रैल
वेटिंग लिस्ट के दाखिले 1 मई
जरूरी दस्तावेज : जन्म प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, विभाग द्वारा तैयार किया गया आवेदन फार्म।
मॉडल संस्कृति स्कूलों में 25 अप्रैल तक दाखिले के आवेदन जमा होंगे। पिछली साल साढ़े 4 साल तक के बच्चे के आवदेन जमा हो गए थे, लेकिन अबकी बार 5 वर्ष प्लस की आयु सीमा कर दी है। सरकार व निदेशालय के जो भी आदेश आते हैं उसी के अनुसार ही कार्य किया जा रहा है। - प्रीतम सिंह, मुख्याध्यापक राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला गंगवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed