फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Child welfare committee freed eight child laborers

बाल कल्याण समिति ने आठ बाल मजदूरों को करवाया मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Child welfare committee freed eight child laborers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बाल मजदूरी पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त के आदेश के बाद बाल कल्याण समिति और श्रम विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान समिति ने आठ बाल मजदूरों को मुक्त करवाया गया। अचानक की गई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार तो दुकान बंद कर चले गए। बाल कल्याण समिति ने नियमानुसार कार्रवाई कर बच्चों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया।
बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अनीता वर्मा ने बताया कि शहर में ऐसी शिकायतें मिली रही थी कि बाजारों में दुकानों पर नाबालिग से मजदूरी कराई जाती है। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने टीम का गठन किया। इस टीम में उनके अलावा, श्रम विभाग के अतिरिक्त आयुक्त आकाश मित्तल, एलपीओ मोनिका चौधरी सहित अन्य सोशल वर्कर शामिल थे। अनीता वर्मा ने कहा कि बाल कल्याण समिति कई दिनों से बाजारों में रेकी कर बाल मजदूरों को चिह्नित कर रही थी। टीम ने बुधवार देर शाम को पुलिस का सहयोग लेकर रोड़ी बाजार, सदर बाजार, मोहता मार्केट,गीता भवन वाली गली,सदर बाजार,पीएनबी वाली गली सहित अन्य जगहों पर जाकर औचक कार्रवाई शुरू की। इस दौरान 8 बाल मजदूरों को मुक्त करवाया गया। इसके बाद दुकानदारों को नोटिस जारी कर बाल कल्याण समिति समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया। बच्चों के परिजनों व रिश्तेदारों को भी बुलाया गया। परिजनों व रिश्तेदारों को जागरूक करते हुए बताया गया कि बाल मजदूरी गैर कानूनी है।
विज्ञापन

बच्चों को देश का भविष्य कहा जाता है। किसी भी देश के बच्चे अगर शिक्षित और स्वस्थ होंगे तो वह देश उन्नति और प्रगति करेगा। देश में खुशहाली आएगी, लेकिन अगर बच्चे बचपन से ही किताबों को छोड़कर कारखानों में काम करने लगेंगे तो देश समाज का भविष्य उज्ज्वल नहीं होगा। - मोनिका चौधरी, अधिकारी, बाल कल्याण समिति, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति ने पुलिस को साथ लेकर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई के दौरान बाल कल्याण समिति ने करीब आठ बाल श्रमिकों को मुक्त करा कर परिजनों को सुपुर्द किया है। बच्चों के सर्वोत्तम हित को देखते हुए परिजनों को बाल मजदूरी नहीं कराने के लिए पाबंद भी किया है और साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। -अनीता वर्मा, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed