फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister's office also sought report from Municipal Corporation regarding illegal construction in the building.

Hisar News: भवन में अवैध निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी नगर निगम से मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's office also sought report from Municipal Corporation regarding illegal construction in the building.
हिसार। नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से भवनों में किए गए अवैध निर्माण के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी निगम प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के असिस्टेंट टाउन प्लानर की तरफ से निगमायुक्त को लिखे गए पत्र में कहा है कि इस मामले को लेकर उन्हें 7 दिनों के अंदर ताजा स्थिति की रिपोर्ट भेजी जाए ताकि उसके अनुसार मुख्यमंत्री को इस बारे में अवगत करवाया जा सके।
विज्ञापन


बता दें कि खुफिया विभाग की तरफ से शिकायत के आधार पर की गई जांच में सामने आया था कि शहर में कुछ लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से नक्शे के विपरीत भवन बनाए। खुफिया विभाग ने इस जांच में दोषी मिले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की सिफारिश की है। वहीं शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इस मामले की जांच कर नगर निगम को 15 दिनों में कार्रवाई रिपोर्ट खुफिया विभाग को भेजने को कहा है। खुफिया विभाग की मानें तो इस भ्रष्टाचार में निगम के दो तत्कालीन भवन निरीक्षक व दो तत्कालीन म्युनिसिपल इंजीनियर शामिल हैं।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मांगी थी रिपोर्ट

पिछले वर्ष शहर में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से लेकर अन्य जांच एजेंसियों को शिकायत की गई थी। इस पर उक्त जांच एजेंसियों की तरफ से नगर निगम प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि निगम अधिकारियों की मिलीभगत से शहर में कई निर्माणाधीन भवनों का निर्माण नक्शे के अनुरूप व नियमानुसार नहीं किया गया है। साथ ही भवन मालिक की तरफ से अन्य अनियमितताएं भी बरती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed