फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister's flying squad raided the grocer's shop

Hisar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पंसारी की दुकान पर मारा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided the grocer's shop
हांसी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़सी गेट के पास रामअवतार पंसारी की दुकान पर सोमवार को छापा मारा। इस दौरान दुकान पर 120 किलो कुट्टू का आटा मिला। टीमों ने आटे के सैंपल लिए। इस दौरान दुकानदार को रिपोर्ट आने से पहले आटा न बेचने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बता दें कि सीएम फ्लाइंग को शिकायतें मिल रही थी कि त्योहारी सीजन में कई जगह कुट्टू का आटा बेचा जा रहा है। इसकी गुणवत्ता कसौटी पर खरी नहीं उतरती। सूचनाओं के आधार पर उड़नदस्ते की टीम ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी भंवर सिंह की टीम को साथ दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुट्टू का आटा मिला। टीम ने दुकान से 15 किलो मिर्च व 50 किलो धनिया मिला। आरोप है कि दुकानदार के पास रिन्यू लाइसेंस नहीं था। डॉ.भंवर सिंह ने बताया कि लाइसेंस रिन्यू ना होने के कारण पेनल्टी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर बजरंग कर रहे थे। टीम में एएसआई राकेश शामिल रहे।
विज्ञापन


डॉ. भवर सिंह ने बताया कि सोनीपत में कुट्टू का आटा का खाने से कुछ लोग बीमार हो गए थे। उसी को लेकर टीम ने हांसी में जांच पड़ताल की है। खुले में कुट्टू का आटा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाता है। घटिया कुट्टू का आटा खाने से उल्टी, दस्त, पेट दर्द हो सकता है। कई दिमाग में खून की नलियों में इसका असर पड़ता है। इसके अलावा खराब आटे के खाद्य पदार्थ खाने से लीवर को नुकसान और आंतों में जख्म भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed