फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister's flying squad raided and caught people illegally filling LPG in vehicles, case registered

Hisar News: अवैध तरीके से रसोई गैस भरते से गाडिय़ों में, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारकर पकड़ा, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided and caught people illegally filling LPG in vehicles, case registered
हांसी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने टेलीफोन एक्सचेंज के सामने फ्रेंडस कालोनी स्थित सरस्वती कार गैराज पर छापा मारकर कार्रवाई की। छापे के दौरान गैराज के अंदर खाली गैस सिलिंडर व गाड़ियों में गैस भरने वाली मशीन सहित घरेलू गैस सिलिंडर उतार रही एक टाटा एस व चालक को काबू किया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने गैस एजेंसी की गाड़ी से 33 सिलिंडर बरामद हुए। जिनमें 23 सिलिंडर गैस से भरे हुए थे जबकि 10 गैस सिलिंडर खाली थे।

सीएम फ्लाइंग टीम के सब इंस्पेक्टर बजरंग व एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से गैराज में घरेलू गैस सिलिंडरों की गैस को अवैध तरीके से गाड़ियों व कॉमर्शियल सिलिंडर में भरकर बेचने की शिकायतें मिल रहीं थी। सूचना के आधार पर दोपहर को खाद्य व आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रदीप सैनी, निरीक्षक अनुराग व उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार को मौके पर बुलाकर संयुक्त रूप से गैराज पर छापा मारा। गैराज के सामने हनुमान गैस एजेंसी की गाड़ी से गैस सिलिंडर उतार कर गैराज में रखे जा रहे थे। गाड़ी में भारत गैस कंपनी के 33 सिलिंडर भरे हुए थे। उन्होंने बताया कि गैराज के सामने खड़ी गाड़ी के चालक ढाणा खुर्द निवासी आनंद व गैराज के मालिक राकेश कुमार से जब गैस सिलिंडरों के बारे में पूछताछ की गई तो वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। न ही कोई दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत कर सके। पुलिस ने खाद्य व आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रदीप सैनी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed