{"_id":"6845d10fc9eba8e7830211e1","slug":"chief-minister-will-inaugurate-the-flight-from-hisar-to-chandigarh-today-hisar-news-c-21-hsr1027-643367-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मुख्यमंत्री आज करेंगे हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मुख्यमंत्री आज करेंगे हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट का शुभारंभ
Sun, 08 Jun 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर उतरा वायु सेना का विमान। फाइल फोटो
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचकर हिसार से चंडीगढ़ के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट सेवा का विधिवत शुभारंभ करेंगे। हिसार से फ्लाइट शाम 4:55 बजे रवाना होगी, जो कि शाम 6 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। एलायंस एयर की यह फ्लाइट 48 सीटर होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, मेयर प्रवीण पोपली, भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ सहित 12 भाजपा नेता हिसार से फ्लाइट से चंडीगढ़ जाएंगे।
बता दें कि फिलहाल हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या व दिल्ली के लिए उड़ान सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व रविवार को अयोध्या के लिए फ्लाइट जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए हवाई सेवा का उद्घाटन किया था।
सभी टिकट बुक
पहली फ्लाइट की सभी टिकट बुक हो चुकी हैं। हिसार से चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को हवाई सेवा उपलब्ध होगी। चंडीगढ़ से हिसार के लिए फ्लाइट दोपहर बाद 3.20 पर उड़ान भरकर 4.30 पर हिसार पहुंचेगी। यही हवाई जहाज शाम 4.55 पर वापस चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगा। शाम 6 पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड होगा। हालांकि इस फ्लाइट रूट दिल्ली से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से हिसार, हिसार से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से दिल्ली रहेगा।
विज्ञापन
6 साल पहले भी शुरू की गई थी चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा
6 साल पहले भी हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू की गई थी। 3 सितंबर 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्र सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना ''उड़ान'' के तहत एयर शटल सेवाओं का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री खुद पहली फ्लाइट से हिसार से चंडीगढ़ गए, लेकिन 7 महीने में ही ये बंद हो गई थी। इस दौरान हिसार से चंडीगढ़ का किराया 1,674 रुपये तय किया गया था।
इन शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की योजना
हरियाणा सरकार की तरफ से एलायंस एयर के साथ किए गए समझौते के तहत हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़, अयोध्या, जयपुर, अहमदाबाद, जम्मू व दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू करने की योजना है। इसके तहत यहां से सबसे पहली फ्लाइट अयोध्या के लिए शुरू की गई। इसके अलावा धर्मशाला के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए डीजीसीए की अनुमति का इंतजार है। धर्मशाला के लिए बुधवार को हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी। धर्मशाला जाने वाली फ्लाइट का चंडीगढ़ में भी ठहराव होगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर का टर्मिनल बनेगा
एयरपोर्ट पर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का टर्मिनल भी बनेगा, जो शंख आकार का होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी थी। इसकी लागत 410 करोड़ रुपये से अधिक होगी। इस टर्मिनल की प्रति वर्ष यात्रियों की क्षमता एक लाख होगी।
7200 एकड़ में बनाया जा रहा एयरपोर्ट
हिसार के हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए वर्ष 2014 में यहां काम शुरू हुआ है। उस समय एयरपोर्ट के पास 200 एकड़ जमीन थी। दो चरणों में इसमें 7 हजार एकड़ जमीन को जोड़ा गया। यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा, क्योंकि किसी भी एयरपोर्ट के पास इतनी जमीन नहीं है। आने वाले समय में एक और रनवे, एयर कार्गों, 50 एयरक्राफ्ट की पार्किंग की सुविधा, डेडिकेडेट रेल सुविधा विकसित की जाएगी। मास्टर प्लान के अनुसार यह कार्य कई चरणों में किया जाएगा। पहले व दूसरे चरण के कार्य पूरे हो चुके हैं। अब तीसरे ए चरण में 572.4 करोड़ रुपये, तीसरे बी चरण में 1390.7 करोड़ रुपये और तीसरे सी चरण में 1811.7 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।