फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister's flying squad raided pesticide-manure factory, filled 14 samples

कीटनाशक-खाद फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा, 14 सैंपल भरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided pesticide-manure factory, filled 14 samples
फैक्टरी में पड़े उत्पाद। - फोटो : Hisar
बरवाला। गैबीपुर-प्रभुवाला मार्ग पर पुरानी नहर के पास उदय नगर में सोमवार शाम मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने कीटनाशक दवा और खाद बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम को फैक्टरी का स्टॉक रजिस्टर व रिकॉर्ड सही नहीं मिला। इस दौरान टीम ने खाद और कीटनाशक दवा के 14 सैंपल भरे। टीम की अगुवाई सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज इंद्र सिंह ने की। उनके साथ एसडीओ पवन ढींगड़ा और राजबीर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यदि सैंपल फेल आए तो फैक्टरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि गांव प्रभुवाला के नजदीक एक फैक्टरी में खाद व कीटनाशक दवा गलत ढंग से बनाई जा रही है। टीम ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में खाद व दवाइयां बरामद हुईं। आशंका है कि फैक्टरी में जिंक, कीटनाशक, खाद सहित अन्य कृषि उपयोग में आने जाने वाली सामग्री गलत तरीके से बनाई जा रही थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि टीम ने खाद के 12 और दवा के 2 सैंपल भरे हैं। सैंपल को गाजियाबाद की सरकारी लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में सामने आया कि कंपनी के मालिक के पास लाइसेंस तो है लेकिन कुछ बायो केमिकल है उन पर इन्होंने किस केमिकल में कितनी मात्रा है ये नहीं दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम से बायो केमिकल बरामद
ढाणी में बने एक और गोदाम में सीएम फ्लाइंग टीम ने काफी मात्रा में बायो केमिकल पाया है। इसके अलावा डीएपी और यूरिया भी मिला है। कंपनी के लैब की हालत खस्ता है। न तो लैब चालू हालत में थी न ही कोई लैब को चलाने वाला डॉक्टर मौके पर मिला। इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि आदेश थे कि फैक्टरी की जांच कर दवा और खाद की गुणवत्ता को जांचा जाए। फिलहाल कार्रवाई की जा रही है। कंपनी के मालिक कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्होंने 2019 में निदेशक कृषि विभाग चंडीगढ़ से लाइसेंस लिया हुआ है और 14 प्रोडक्ट बनाए जा रहे हैं, जबकि लाइसेंस 41 प्रोडक्ट बनाने का है।

बरवाला।  फैक्टरी में दस्तावेज की जांच करते सीएम फ्लाइंग टीम व कृषि विभाग के अधिकारी।

बरवाला। फैक्टरी में दस्तावेज की जांच करते सीएम फ्लाइंग टीम व कृषि विभाग के अधिकारी। - फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed