फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister Nayab Saini will come to Hansi of haryana, address rally, first visit after becoming CM

हांसी में भाजपा की रैली: सीएम नायब सैनी का विपक्ष पर हमला, कहा- कांग्रेस में बाप-बेटे ही बनते हैं मुख्यमंत्री

Sat, 30 Mar 2024 02:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Mar 2024 02:13 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम नायब सैनी की रैलियों का दौरा शुरू हो चुका है। इस कड़ी में सीएम सैनी आज हांसी दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। वहीं, आम आदमी पार्टी को लेकर कहा कि यहां कांग्रेस से भी बड़े घोटाले होते हैं।

विज्ञापन
Chief Minister Nayab Saini will come to Hansi of haryana, address rally, first visit after becoming CM
हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार से लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला के प्रचार के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी अनाज मंडी में पहुंचे।मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी की हांसी में पहली रैली थी। इस दौरान हिसार से लोकसभा के उम्मीदवार रणजीत सिंह भी मंच पर मौजूद थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल, राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, हांसी विधायक विनोद भयाना ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन


सीएम ने विपक्ष को बनाया निशाना
सीएम नायब सिंह सैनी ने हांसी की अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में बाप-बेटे ही मुख्यमंत्री बनते हैं। भाजपा में साधारण कार्यकर्ता को सीएम बनाया जाता है। हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ जैसे एक गरीब परिवार के बेटे को पहले पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और उसके बाद सीएम बनाया।
विज्ञापन


राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने दस साल में लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया है। हमने धारा 370 को खत्म करने का काम किया। राम मंदिर के नाम को लेकर कांग्रेस राजनीति करती थी। हमसे कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे। बता दूं कि नरेंद्र मोदी की सरकार में आज वहीं पर राम मंदिर बना। आप पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस से भी बड़े घोटाले आम आदमी पार्टी ने किए। घोटालों के कारण आज जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की जन की आवाज को प्राथमिकता के आधार पर लागू करेंगे। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में समान विकास किया है। सभी को बिना खर्ची-पर्ची नौकरी मिली है। मनोहर ने हर वर्ग के लिए नीतियां बनाई हैं। उन नीतियों को दुरुस्त कर लागू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

देश कांग्रेस के चरित्र और कार्यप्रणाली को भूला नहीं है। कांग्रेस शासन में बातें अधिक, काम कम होता था। अब बातें कम और काम अधिक होता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने दस साल में लोगों को सुविधा देने का काम किया है। कहा कि कांग्रेस के समय में गैस सिलिंडर के लिए तीन दिन लाइन में खड़ा होना पड़ता था। नरेंद्र मोदी ने उस लाइन को खत्म किया।

कांग्रेस के कुछ लोग चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। लोगों को गारंटी देने के नाम पर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस की गारंटी पर लोगों को विश्वास नहीं है। देश को केवल मोदी की गारंटी पर भरोसा है। इंफ्रास्ट्रक्चर को भाजपा ने मजबूत किया। कांग्रेस को देश नहीं वोट की चिंता है। हमारे लिए देश प्रथम है। नरेंद्र मोदी ने कभी वोट के लिए काम नहीं किया। किसानों को सम्मान निधि के जरिए खाते में 6000 रुपये देने का काम किया। नई योजना बनाकर उन्हें धरातल पर उतारने का काम करेंगे।

मनोहर लाल ने नायब सैनी को अपने आप सब कुछ दे दिया- रणजीत चौटला
हिसार से लोकसभा प्रत्याशी रणजीत चौटला ने कहा की इससे बड़ी सभा मैंने नहीं देखी। हांसी वासियों का प्यार आज मुझे और नायब सैनी को मिला। आज की सभा को कामयाब बनाने वाली जानता का शुक्रिया। पार्टी ने मुझे शामिल होते ही बहुत मान-सम्मान दिया। मुझे हिसार से लोकसभा प्रत्याशी चुना। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने नायब सैनी को अपने आप सब कुछ दे दिया।।




मनोहर लाल ने एजुकेशन के हिसाब से लोगों को नौकरियां दी : बनवारी लाल
रैली को संबोधित करते हुए बनवारी लाल ने विजय संकल्प रैली में मौजूद लोगों से आग्रह किया है जिस तरह से रणजीत चौटाला को हिसार से उम्मीदवार बनाया हैं तो मैं आपसे वोटों की अपील करता हूं। बनवारी लाल के कहा कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो काम किए हैं उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए नायब सिंह सैनी भी आपकी सेवा में तत्पर रहेंगे। मनोहर लाल ने एजुकेशन के हिसाब से लोगों को नौकरियां दी।
 

रणजीत सिंह किसानों के मसीहा : वत्स
राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स ने अपने संबोधन में कहा कि, हरियाणा के युवा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक फौजी का छोरा है, ये आपकी सेवा के लिए आप सबके बीच में हैं। अग्निवीर योजना के तहत सरकार बहुत कुछ कर रही हैं। उन्होंने रणजीत सिंह चौटाला के बारे ने कहा कि रणजीत सिंह मेरे दोस्त हैं और किसानों के मसीहा देवीलाला के खून हैं। हरियाणा के 24 घंटे बिजली रणजीत ने ही दी। बिजली विभाग घाटे में था, जब से रणजीत चौटाला आया हैं तब से बिजली विभाग फायदे में चल रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed