{"_id":"667ded2bf06aba50b80fc614","slug":"chief-minister-flying-squad-team-checking-records-in-civil-hospital-hisar-news-c-21-hsr1005-410716-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अस्पताल में मारा छापा, फार्मासिस्ट सहित एचकेआरएन के 4 कर्मचारी मिले गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अस्पताल में मारा छापा, फार्मासिस्ट सहित एचकेआरएन के 4 कर्मचारी मिले गैर हाजिर
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में रिकॉर्ड चेक करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम।
हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान एक फार्मासिस्ट सहित हरियाणा कौशल विकास निगम के 4 कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। अचानक हुई इस कार्रवाई से अस्पताल में हड़कंप मच गया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार को गुप्त सूचना मिली थी कि नागरिक अस्पताल का स्टाफ ड्यूटी से नदारद रहता है, जिस कारण आमजन को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से उपनिरीक्षक चंद्रभान व रामफल मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यालय में कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह उपस्थिति मिले। उनकी हाजिरी में सिविल सर्जन कार्यालय व नागरिक अस्पताल हिसार का औचक निरीक्षण किया गया।
सिविल सर्जन व प्रधान चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की हाजिरी जांची
सबसे पहले सिविल सर्जन कार्यालय में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चेक किया गया। रजिस्टर के मुताबिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना गहलोत व उनके चालक सोमबीर सरकारी काम से गुरुग्राम व 3 कर्मचारी छुट्टी पर गए हुए मिले। इसके अलावा बाकी कर्मचारी ड्यूटी पर हाजिर मिले। वहीं प्रधान चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर जांचा गया तो 97 कर्मचारी व अधिकारी छुट्टी पर मिले, जबकि पैरा मैडिकल विभाग के फार्मासिस्ट विकास कुमार व एचकेआरएन के 4 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसके अलावा एंबुलेंस व उस पर तैनात स्टाफ की भी जांच की गई, जो बिल्कुल सही मिला।