{"_id":"635d6a370381ae1b88563fd2","slug":"chhath-mahavrat-today-the-dish-is-made-kharna-hisar-news-hsr6457982108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकवान बनाकर किया खरना, जिंदल सरोवर सजकर तैयार, आस्था का पर्व छठ महाव्रत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकवान बनाकर किया खरना, जिंदल सरोवर सजकर तैयार, आस्था का पर्व छठ महाव्रत आज
विज्ञापन
हिसार। आस्था का पर्व छठ महाव्रत रविवार को होगा। मिल गेट स्थित जिंदल पार्क में बना सरोवर सजकर तैयार है। पूर्वांचल जन कल्याण संगठन समिति के समिति के महासचिव आचार्य मुरलीधर पाण्डेय व कोषाध्यक्ष आचार्य शिवपूजन मिश्र ने बताया कि लोक आस्था के पर्व छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को पकवान बनाकर खरना किया गया। 31 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महापर्व संपन्न होगा।
दिनभर उपवास रखकर सायंकाल सूर्य भगवान की पूजा कर खीर और पूरी का भोग लगाकर अपने घरों में हवन करके सूर्य भगवान के नाम पर 108 मंत्रों की आहुति दी गई। 30 अक्तूबर को छठ महापर्व के दिन जिंदल पार्क में स्थित सरोवर में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को त्रिवेणी के जल से अर्घ्य देंगे। इसको लेकर शनिवार को बाजार में पूजा-अर्चना के लिए खरीदारी की गई। लोगों ने चावल, चने की दाल, कद्दू, ठेंकूवा, ईख, गुना, मौसमी फल, सीताफल, मूली, हल्दी, अदरक, सोने-चांदी, पीतल व बांस (छाज-सूप) की खरीदारी की। प्रधान विनोद साहनी, आचार्य मुरलीधर पांडेय, अर्चना पांडेय, आचार्य शिवपूजन मिश्र, रविंद्र सिंह, राकेश तिवारी, हरीश चंद्र तिवारी, अनूप पाण्डेय, अंगद मिश्र, तारकेश्वर मिश्र, दिनेश पांडेय, अनिल उपाध्याय, मुख्तयार गिरी, मनीश शर्मा, उमेश तिवारी, मिलन मिश्र, कुमरेश तिवारी, पुरुषोत्तम पांडेय, मुन्ना पांडेय, रामजी मिश्र, लक्ष्मण मिश्र, अनिल तिवारी, मुखलाल, भिखी मौजूद रहे।
समिति के प्रेस सचिव रविंद्र सिंह एवं कानूनी सलाहकार अर्चना पांडेय ने बताया कि चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन 30 अक्तूबर को सुबह 6 बजे शंख ध्वनि के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक घाट पूजन एवं घाट संरक्षण का कार्यक्रम चलेगा। 12 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक सवा क्विंटल गन्ना, फूलमाला एवं छठ माता का शृंगार किया जाएगा। 3 बजे से सूर्य षष्ठी महायज्ञ प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
सूर्य संहिता के विशेष मंत्रों द्वारा आचार्य शिवपूजन मिश्र एवं आचार्य सुरेश प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में सूर्य षष्टी महायज्ञ होगा। सायं 5 बजे से अस्ताचल सूर्य को दूध एवं त्रिवेणी जल से अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे से 6 बजे तक सूर्य भगवान की 11 लाख ज्योतों द्वारा महाआरती की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल पहुंचेंगी। अध्यक्षता एचएसवीपी के प्रशासक राजेश कुमार करेंगे।
छठ पूजा समारोह समिति व पूर्वांचल विकास मंच ट्रस्ट करवाएगा कार्यक्रम
ओपी जिंदल मॉर्डन स्कूल रोड स्थित नहर के घाट पर छठ पूजा समारोह समिति व पूर्वांचल विकास मंच ट्रस्ट की ओर से रविवार को छठ महापर्व मनाया जाएगा। दोपहर एक बजे से श्रद्धालु घाट पर पहुंचना शुरू हो जाएंगे। कार्यक्रम में निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, फरीदाबाद एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा व भाजपा नेता सुजीत कुमार पहुंचेंगे। शाम चार बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। उसके बाद रात को छठी मईया का जागरण होगा।