फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chhath festival will start tomorrow with Nahay Khay

Hisar News: नहाय खाय के साथ कल शुरू होगा छठ महापर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival will start tomorrow with Nahay Khay
हिसार । पूर्वांचल जन कल्याण संगठन समिति के तत्वावधान में जिंदल पार्क मिलगेट स्थित जिंदल सरोवर में चार दिवसीय छठ महापर्व का आयोजन शुक्रवार से किया जाएगा। लोक आस्था का छठ महापर्व 17 नवम्बर को नहाय खाय के साथ शुरू होगा। अनुष्ठान के दूसरे दिन 18 नवंबर को खरना करेंगे। 19 नवंबर को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को त्रिवेणी के जल से अर्घ्य दिया जाएगा। 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व सम्पन्न हो जाएगा।
विज्ञापन

समिति के महासचिव मुरलीधर पाण्डेय व कोषाध्यक्ष आचार्य शिवपूजन मिश्र ने बताया कि महापर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर घरों में तैयारियां की जा रही हैं। बाजारों में खरीदारी की जा रही है। छठ महापर्व के दिन 19 नवंबर को सायं 4 बजे हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। अध्यक्षता सूर्य भगवान भास्कर करेंगे। समिति के प्रधान विनोद साहनी ने बताया कि सूर्य षष्ठी महायज्ञ के यजमान नगर के गणमान्य लोग रहेंगे। पर्व की तैयारियों के लिए डॉ. शंकर भारद्वाज, दिनेश पाण्डेय व अंगद भारद्वाज ने पीडब्ल्यूडी विभाग के सहयोग से पार्क के बाहर की मुख्य सड़क को जेसीबी से समतल करवाया। 19 नवंबर को पार्क में डॉ. शंकर भारद्वाज की देखरेख में आपातकालीन चिकित्सीय सेवा उपलब्ध रहेगी। पर्व के दिन जो लोग दण्डवत करते हुए अपने घरों से सरोवर तक आएंगे, उनके लिए ऋग्वेद द्वार पर पूजा-पाठ व हवन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

छठ पर्व में सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी, धर्मेन्द्र गोयल, रामनिवास राड़ा, दर्शन कौशिक, योगेंद्र शर्मा आदि विशेष रूप से भाग लेंगे। छठ पर्व के आयोजन में प्रधान विनोद साहनी, आचार्य मुरलीधर पांडेय, अर्चना पांडेय, आचार्य शिवपूजन मिश्र, रविन्द्र सिंह, राकेश तिवारी, हरीश चंद्र तिवारी, अनूप पाण्डेय, तारकेश्वर मिश्र, दिनेश पांडेय, अनिल उपाध्याय, मुख्तयार गिरी, मनीश शर्मा, उमेश तिवारी, मिलन मिश्र, कुमरेश तिवारी, पुरुषोत्तम पांडेय, मुन्ना पांडेय, रामजी मिश्र, लक्ष्मण मिश्र, अनिल तिवारी, मुखलाल, भिखी आदि तैयारियों में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार दर्जन केले का बांटा जाएगा प्रसाद
जिंदल पार्क मिलगेट स्थित जिंदल सरोवर में 19 नवम्बर को मनाए जाने वाले छठ महापर्व के दिन सायंकाल नई सब्जी मंडी के आढ़तियों व उनके पास काम करने वाले पूर्वांचल समाज के लोग आदर्श कुमार, गौरव कुमार, कुमरेश तिवारी, मुन्ना पाण्डेय, पुरुषोत्तम पाण्ंडेय, सर्वेश मिश्र, धर्मेंद्र यादव, मोनू सेठ के सहयोग से एक हजार दर्जन केले छठी मैय्या को भोग लगाकर प्रसाद रूप में बांटे जाएंगे। अगले दिन 20 नवंबर को इन्हीं लोगों के सहयोग से प्रात: काल सूर्योदय के समय छठी मैय्या को भोग लगाकर सवा क्विंटल लड्डू बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed