फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ches compitions, Jtendra Kumar, hisar

जीत-हार की चिंता किए बिना करें शत प्रतिशत प्रदर्शन

Fri, 14 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 14 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
ches compitions, Jtendra Kumar, hisar
chess - फोटो : Bureau
अर्जुन व भीम पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध मुक्केबाज जितेंद्र कुमार ने कहा है कि खिलाड़ी जीत-हार की चिंता किए बिना अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन करें। सफलता अवश्य मिलेगी। जितेंद्र कुमार वीरवार को गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुरू हुई नार्थ जोन चेस (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. अनिल कुमार पुंडीर ने की।
विज्ञापन

डॉ. पुंडीर ने कहा कि खेल सुविधाओं व खेलों को बढ़ावा देकर कोई भी देश अपने चिकित्सा खर्च को कम कर सकता है। उन्होंने कहा कि शतरंज बौद्धिक क्षमता व एकाग्रता को बढ़ाने वाला खेल है। उद्घाटन समारोह में डीएसडब्लयू प्रो. हरभजन बंसल, चीफ आरबीट्रेटर गौरव छाबड़ा भी उपस्थित रहे। स्वागत संबोधन खेल निदेशक डॉ. शशिभूषण लूथरा ने किया। धन्यवाद प्रस्ताव सहायक खेल निदेशक मृणालानी नेहरा ने प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि जितेंद्र कुमार ने पहली चेस बोर्ड पर पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता 17 अक्तूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 47 विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं, जिनमें से 35 टीमें पुरुष वर्ग तथा 12 टीमें महिला वर्ग की हैं।
विज्ञापन

पहले राउंड के ये रहे परिणाम
लड़कों के वर्ग में सभी टीमों का पहला राउंड वीरवार को शुरू हुआ। पहले राउंड में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब, बठिंडा को 0-4 से हराकर दो प्वाइंट हासिल किए। इसी प्रकार पीईसी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ ने डीएवी यूनिवर्सिटी, जालंधर को 0-4 से हराकर दो प्वाइंट हासिल किए। लड़कियों के वर्ग में सभी टीमों का पहला राउंड तथा लड़कों के वर्ग में सभी टीमों का दूसरा राउंड शुक्रवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed