फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cheque bouns, electricity department, electricity department hisar, Hisar

चेक बाउंस होने पर उपभोक्ताओं से जुर्माना वसूले बिजली निगम

Sun, 25 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 25 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
cheque bouns, electricity department, electricity department hisar, Hisar
चेक - फोटो : Demo

बिजली बिलों को चेक के द्वारा भरने पर चेक बाउंस होने पर अब बिजली उपभोक्ताओं से जुर्माना वसूला जाएगा। बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार बिजली बिलों को चेक द्वारा भरने पर चेक के बाउंस होने पर निगम को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे बिजली उपभोक्तओं द्वारा चेक बाउंस होने के आंकड़ों में भी कमी आएगी। इसके अलावा बिजली उपभोक्ता द्वारा चेक में गलती होने पर भी एक हजार रुपये के साथ, 150 रुपये एक्सट्रा चार्ज व सरचार्ज भी लगाया जाएगा। अगर बिजली उपभोक्ता के बैंक खाते में बिजली बिल से कम राशि होगी, तो उस बिजली उपभोक्ता को बिजली बिल राशि का 14 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

विज्ञापन


शहर में 1 लाख 4 हजार बिजली उपभोक्ता
शहर में 1 लाख 4 हजार बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 13 से 15 प्रतिशत बिजली उपभोक्ता चेक द्वारा बिल जमा करते हैं। इनमें से हर बार 3 से 5 प्रतिशत बिजली उपभोक्ताओं के चेक में गलती पाए जाने व खातों में राशि कम होने के कारण चेक बाउंस हो जाते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन में बढ़ी रुचि
बिजली बिलों को ऑनलाइन भरने में बिजली उपभोक्ताओं का रुझान बढ़ा है। शहर के एक लाख चार हजार बिजली उपभोक्ताओं में से करीब 9 करोड़ की राशि बिजली बिलों से प्राप्त हुई है, जिनमें से साढे़ चार करोड़ की राशि ऑनलाइन बिजली बिल भरने से प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि ऑनलाइन बिजली बिल भरने के लिए डीएचबीवीएन की वेबसाइट पर जाकर उपभोक्ता को अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है, जिससे वह अपना बिजली बिल ऑनलाइन जमा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली बिलों को चेक से भरने के लिए जरूरी है कि बैंक खाते में पर्याप्त राशि हो तथा साथ ही चेक देते समय चेक में नाम व अन्य किसी प्रकार की गलती ना हो। ऐसा होने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
- विनीत, एसडीओ, सिविल डिवीजन, डीएचबीवीएन, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed