{"_id":"614f5afc8ebc3e08fa1a1763","slug":"cheema-with-a-reward-of-25-thousand-arrested-along-with-three-accomplices-hisar-news-hsr6127367146","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी चीमा तीन साथियों सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी चीमा तीन साथियों सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Hisar
हिसार। पुराना टैक्सी स्टैंड के पीछे विरेंद्रा वीजा के कर्मी साहिल पर फायरिंग मामले में हिसार सीआईए टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी झज्जर के मातन निवासी परमिंदर उर्फ चीमा के अलावा भिवानी के मिरान निवासी रुपेश, बुढ़ाना निवासी सौरभ, दुर्जनपुर निवासी सोनू उर्फ झोटा को गिरफ्तार किया है। मामले के संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 24 सितंबर को गांव जेवरा निवासी साहिल उर्फ जोनी की शिकायत पर हत्या प्रयास, आर्म्ज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। आरोपियों को पुलिस ने भिवानी के गांव गैंडावास से गिरफ्तार किया है।
बॉस्टल जेल से फरार अपराधी है परमिंदर
- पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार परमिंदर उर्फ चीमा ने बॉस्टल जेल से फरार होने के बाद गांव दुजाना में व रेवाड़ीखेड़ा में हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था। झज्जर के गांव माछरोली स्थित बैंक में अपने साथियों सहित डकैती डाली थी।
- आरोपी बुडाना निवासी सौरभ ने कुरुक्षेत्र में पूर्व सांसद राज कुमार सैनी पर स्याही फेंकी थी और झगड़े के पांच मामले दर्ज हैं।
- आरोपी दुर्जनपुर निवासी सोनू उर्फ झोटा पर हत्या के प्रयास सहित झगड़े के कई मामले दर्ज हैं।
- आरोपी मीरान निवासी रुपेश पर झगड़े के कई मामले दर्ज हैं।
- पुलिस ने आरोपियों से एक कार्बाइन 9 एमएम और 6 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
मामले में डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी परमिंदर उर्फ चीमा ने बताया कि वह हत्या के आरोप में बॉस्टल जेल में बंद था। 12 अक्टूबर 2020 को अपने अन्य साथियों सहित जेल के कर्मचारियों को चोट मारकर वहां से फरार हो गया था। 23 सितंबर को अपने दोस्त सोनू उर्फ झोटा के आजाद नगर स्थित मकान पर आया। जहां बाकी युवक भी मौजूद थे। सोनू ने उसे बताया कि पुरानी कोर्ट के पास उसका एक लड़के के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। अब उस लड़के में पुलिस चौकी में सूचना दी है। परमिंदर ने बताया कि इसी पर उन सब ने मिलकर तय किया कि उस युवक को चौकी में शिकायत देने का मजा चखाते हैं। परमिंदर ने बताया कि उसके बाद वह कार में सवार होकर वहां पहुंचे और वहां खड़े तीन युवकों के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायर किए व धमकी देकर भाग गए। वहां से राजस्थान के गंगानगर में एक दोस्त के पास चले गए थे।
विज्ञापन
साहिल ने दर्ज करवाए थे बयान
पुलिस को विरेंद्रा वीजा में काम करने वाले जेवरा निवासी साहिल उर्फ जोनी ने शिकायत में बताया था कि 23 सितंबर को वहां एक युवक शाम करीब 4 बजे आया और उससे पॉलिथीन मांगी। जिस पर उसने कहा कि मैं बारिश में भीग रहा हूं, आप अंदर जाकर पॉलिथीन ले आओ। साहिल का आरोप था कि इस पर वह युवक उसे पीटने लगा और आसपास मौजूद लोगों ने उसे छुड़वाया था। इसकी सूचना उसने अपने मालिक नवीन कुमार को मोबाइल पर दी थी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता लगा कि वह लड़का नरेश के पास आता था और उसका नाम सोनू उर्फ झोटा है। इसकी शिकायत पीएलए पुलिस चौकी में दी थी। इसके बाद नवीन को सोनू ने फोन कर कहा था कि तुम्हें आकर अभी बताते हैं कि पुलिस में रिपोर्ट करवानी क्या होती है। साहिल ने बताया था कि करीब 20-25 मिनट बाद सोनू उर्फ झोटा अपने तीन साथियों सहित स्विफ्ट कार में सवार होकर आया। उनमें से एक युवक ने टोपी पहनी थी। उसके पास पिस्तौल थी। आते ही सभी साहिल को पीटने लगे थे। साहिल के भाई पवन व नवीन कुमार तथा अन्य ने उसे छुड़वा रहे थे तो टोपी पहने युवक ने पिस्टल से पवन की तरफ जान से मारने की नीयत से फायर किया। जो बाल-बाल बच गया था। फिर उस युवक ने साहिल की तरफ पिस्टल से फायर किए। वह भी बाल बाल बच गया था। उसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए थे।