फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cheating of Rs 2.20 lakh from a farmer by posing as a fake officer of Delhi Police, case registered

Hisar News: दिल्ली पुलिस का फर्जी अधिकारी बनकर किसान से 2.20 लाख की ठगी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 2.20 lakh from a farmer by posing as a fake officer of Delhi Police, case registered
बरवाला। गांव धिंगताना के एक किसान से दिल्ली पुलिस का फर्जी अधिकारी बनकर 2.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने एफआईआर और कोर्ट में कार्रवाई की धमकी देकर किसान को डराया और कई किस्तों में रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित किसान ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किसान ने शिकायत में बताया कि 9 सितंबर को शाम करीब चार बजे उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी जोगिंद्र बताया। आरोपी ने कहा कि तुमने जिस डॉक्टर से दवाई मंगवाई थी, उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया है, जिसकी शिकायत दर्ज कर दी गई है। जब किसान ने इन्कार किया तो आरोपी ने कहा कि तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है और केस कोर्ट में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डरा-सहमा किसान जब उपाय पूछने लगा तो आरोपी ने कहा कि डॉक्टर विक्रम चौहान से समझौता करना पड़ेगा। जल्द ही किसान को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें खुद को डॉक्टर बताने वाले व्यक्ति ने 19,200 रुपये ऑनलाइन भेजने को कहा। इसके बाद किसान ने 10 सितंबर को गांव बहबलपुर के एक सीएससी केंद्र से गूगल पे के जरिए 28 हजार रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने डराकर और धमकाकर लगातार पैसे मंगवाने शुरू कर दिए। जब किसान के पास पैसे खत्म हो गए तो उसने ब्याज पर रकम लेकर भी भुगतान किया। आखिरकार जब उसने अपने दोस्तों को बताया, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी। जांच अधिकारी कर्मजीत ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed