फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chaos in private hospital, stone pelting, attack on policemen

Hisar News: निजी अस्पताल में बवाल, पथराव, पुलिसकर्मियों पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Chaos in private hospital, stone pelting, attack on policemen
निजी अस्पताल में हमलावरों द्वारा तोड़ा गया शीशा ।
हिसार। आंबेडकर बस्ती की युवती पूनम (23) की नशे की ओवरडोज से मौत के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने निजी अस्पताल में जमकर बवाल करते हुए तोड़फोड़ की। पीसीआर के शीशे तोड़कर पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इसमें एएसआई सहित दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। इन लोगों ने नागरिक अस्पताल के पास करीब एक घंटे तक जाम लगाया। इसके बाद, पुलिस के समझाने पर भी नहीं हटे। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों पर लाठियांं फटकारते हुए हुए उनको गाड़ी में बैठा लिया। पुलिस ने करीब 50 से 60 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

आंबेडकर बस्ती निवासी पूनम को 25 जुलाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने चिकित्सकों को बताया था कि युवती ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया है। बुधवार दोपहर युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने जहर निगलने का संदेहजनक मामला होने की आशंका पर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाने लगी तो युवती के परिजनों व रिश्तेदाराें ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने अस्पताल में आईसीयू के गेट को तोड़ दिया। पुलिस एंबुलेंस में शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाने लगी तो परिजनों ने पत्थरों से अस्पताल में हमला कर दिया। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में एएसआई नवीन व एसपीओ सुभाष को चोटें लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस किसी तरह से शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाने में कामयाब रही। परिजन नागरिक अस्पताल परिसर भी पहुंच गए। शाम करीब छह बजे 1 घंटे रोड जाम कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने हलका बल प्रयोग करते हुए हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। कुछ लोगों को बस में भरकर उन्हें वहां से ले गए।
यह था पूरा मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 जुलाई को पड़ाव चौकी पुलिस टीम ने विकास नगर क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान झुग्गी-झोपड़ी, नांगलोई (दिल्ली) के रहने वाले एक व्यक्ति राजा को काबू किया था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5.08 ग्राम चिट्टा मिला। हिसार सिटी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी राजा ने खुलासा किया कि उसने यह नशीला पदार्थ आंबेडकर बस्ती की रहने वाली पूनम से 12 हजार रुपये में खरीदा था। इस आधार पर पुलिस आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए आरोपी राजा को साथ लेकर रेड की गई। मौके पर पहुंचने के बाद राजा ने एक महिला की तरफ इशारा किया कि वह पूनम है। पुलिस को देख महिला ने अपने हाथ में ली हुई कोई चीज निगल ली। इसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई। महिला के परिवारजनों ने उच्च जोखिम उपचार के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर लिखित में स्पष्ट किया गया कि वे इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते, गलती से नशीला पदार्थ खाया है। मृतका के परिवारजन पहले भी नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त में शामिल रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पूनम के परिवारजनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत सिटी थाने में 6 केस दर्ज हैं। डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि युवती की मौत ड्रग के ओवरडोज से हुई है।

चिकित्सकों की रिपोर्ट में साफ है कि युवती की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। कुछ असामाजिक तत्व मौके का लाभ उठाकर माहौल बिगाड़ने, लोगों को भड़काना चाह रहे थे। मामले को बिना कारण तूल देकर कुछ निजी अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- शशांक कुमार सावन, एसपी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed