{"_id":"6935d96b19b8de6072008e5c","slug":"challans-issued-to-239-people-for-violating-traffic-rules-hisar-news-c-21-hsr1020-765363-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 239 को थमाए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 239 को थमाए चालान
विज्ञापन
हिसार। सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने विशेष यातायात जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 239 चालान जारी किए हैं। साथ ही शराब सेवन व ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में भी सख्त कार्रवाई की गई है।
जिला निरीक्षक तनेज पाल ने बताया कि अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म लगाए वाहनों और ट्रिपल राइडिंग पर सख्त कार्रवाई करते हुए 239 चालान किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 29 लोगों को पकड़ा गया। वहीं ड्रिंक एंड ड्राइव करते पाए गए 31 वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई दर्ज की गई है।
निरीक्षक तनेज पाल के अनुसार पुलिस ने लेन बदलने (लेन चेंज) के उल्लंघन पर 92 वाहन चालकों के चालान भी किए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना, सार्वजनिक अनुशासन बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित व सुचारू यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
कम मानक से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों पर भी कार्रवाई
निरीक्षक तनेज पाल ने बताया कि जिलेभर में पुलिस सामाजिक आयोजनों पर भी निगरानी रख रही है। जहां भी निर्धारित मानकों से अधिक आवाज में डीजे बजाया गया, वहां पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर चालान किए हैं। कुछ मामलों में डीजे उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कार्यक्रमों में डीजे की आवाज निर्धारित सीमा से अधिक न रखें ताकि ध्वनि प्रदूषण को रोका जा सके और सामाजिक शांति बनी रहे।