फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   chakka jam of Haryana Roadways buses on Wednesday

Hisar News: भिवानी डिपो में रोडवेज की बसों का आज रहेगा चक्का जाम

Tue, 23 Jan 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 23 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
chakka jam of Haryana Roadways buses on Wednesday
भिवानी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने बुधवार को रोडवेज बसों के एक दिवसीय सांकेतिक चक्का जाम की घोषणा की है। इसी को लेकर बुधवार अल सुबह चार बजे रोडवेज कर्मचारी भिवानी की रोडवेज कर्मशाला के बाहर धरना देंगे। वहीं किसी भी बस को बाहर नहीं निकलने देंगे।
विज्ञापन

वहीं हड़ताल के असर को कम करने के लिए जिला व रोडवेज प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। ऐसे में दोनों पक्षों में आपसी टकराव की आशंका है। रोडवेज कर्मचारियों के इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ सरकार का विरोध करना है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद ने बताया कि सरकार उनकी सात सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करवा रही है। उनका प्रयास रहेगा कि किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली समेत विभिन्न सोसाइटी की बसें भी बंद रहे। क्योंकि यह कानून सब चालकों पर लागू होगा। इसलिए निजी बस यूनियन के सदस्यों से भी इस संघर्ष में शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन के दौरान रोडवेज कर्मचारियों की ओर से रोडवेज कर्मशाला के मुख्य गेट पर धरना देकर सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध किया जाएगा। सरकार से वार्तालाप या राज्य कमेटी की तरफ से कोई निर्देश मिलने पर शाम पांच बजे के बाद हड़ताल की समय सीमा बढ़ाई भी जा सकती है।


जिले में 210 रोडवेज बसों का हो रहा संचालन
भिवानी जिले के विभिन्न मार्गाें पर करीब 210 रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। इनमें से हरियाणा रोडवेज के अलावा 25 से अधिक किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वालीं बसें शामिल हैं। कई सोसाइटी के नाम से करीब 55 निजी बसें भी चलाई जा रहीं हैं। इसके बावजूद शहर में यातायात व्यवस्था अच्छी नहीं है। अब चक्का जाम के कारण एक बार फिर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।



ये हैं रोडवेज यूनियन की मांगें
- हिट एंड रन कानून को वापस लिया जाए।
- कार्यशाला में खाली पदों को नियमित रूप से भरा जाए।
- ग्रुप डी के तहत भर्ती कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए।
- चालकों, परिचालकों और क्लर्कों का पे ग्रेड बढ़ाया जाए।
- पुरानी पेंशन बहाली कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
- कौशल रोजगार निगम को भंग कर कार्मिकों की नियमित भर्ती की जाए।

रोडवेज प्रशासन बसों को चलाने का पूरा प्रयास करेगा। कोई भी बस रूट से मिस नहीं होगी। इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - डॉ. नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed