{"_id":"5f9866718ebc3e9c0724b5ca","slug":"chairman-is-a-very-small-thing-not-even-craving-for-ministerial-post-gautam-hisar-news-rtk5803501100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन बहुत छोटी चीज है, मंत्री पद की भी लालसा नहीं : गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन बहुत छोटी चीज है, मंत्री पद की भी लालसा नहीं : गौतम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरमैन बहुत छोटी चीज है। मुझे मंत्री पद की भी लालसा नहीं। दुष्यंत चौटाला से अब मेरी कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन मेरे जीवन का उसूल है कि एक बार जो निर्णय ले लेता हूं फिर मैं पलटता नहीं। यह बात नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम ने बरोदा उपचुनाव प्रचार के दौरान एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कही।
विधायक गौतम ने कहा कि इनेलो कोई पार्टी नहीं, एक गिरोह है। जातपात का जहर फैलाना, भ्रष्टाचार, भेदभाव व लूटपाट करना इनका काम है। अगर सरकार बनते ही मुझे मंत्री बनाया जाता तो मैं भी क्षेत्र के लोगों के काम करवाता, क्योंकि मैंने मुख्यमंत्री पद के बराबर के कद्दावर नेता को हराया था।
दुष्यंत चौटाला ने मेरे साथ खेल खेला
रामकुमार गौतम ने कहा कि दुष्यंत चौटाला से अब कोई मनमुटाव या नाराजगी नहीं है, लेकिन उन्होंने मेरे साथ एक खेल खेला, जिसमें वह सफल हो गए। मैं तो उनका मोहरा बन गया। वह अपने खेल में सफल हो गए और हमसे अपनी ताकत ले ली। उनका लक्ष्य पूरा हो गया, लेकिन हमारा लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। गौतम ने कहा कि वे किसानों के मामले में सरकार के साथ नहीं किसानों के साथ हैं। एक सवाल के जवाब में गौतम ने राजकुमार सैनी पर समाज में जातिवाद का जहर फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस एससी और बीसी वर्ग के वोट पर सैनी अपना अधिकार जमा रहे हैं, उससे पहले यह बताए कि उस एससी और बीसी वर्ग के लिए राजकुमार सैनी ने आज तक क्या किया है?