फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chain snatched by four women

चार महिलाओं से चेन छीनी

Fri, 29 Nov 2013 08:40 PM IST
जींद/ब्यूरो।
जींद/ब्यूरो। Updated Fri, 29 Nov 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
Chain snatched by four women
हरियाणा के जींद में चेन स्नेचिंग गिरोह ने शुक्रवार को जिले में अलग-अलग स्थानों से चार महिलाओं के गले से सोने की चेन झपट ली।
विज्ञापन


गिरोह ने तीन वारदात जींद में, जबकि एक वारदात नरवाना में की। घटनाओं को अंजाम देकर चेन स्नेचिंग गिरोह के सदस्य फरार होने में कामयाब हो गए।

घटनाओं की सूचना पाकर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बाइक सवार चेन स्नेचिंग करने वाले युवकों का कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

संत नगर निवासी संतलाल की पत्नी संतोष शुक्रवार दोपहर को मकान के बाहर खड़ी हुई थी।

उसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने झपटा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली।

इसी प्रकार अर्बन एस्टेट निवासी जयप्रकाश की पत्नी फूलपति भी अपने मकान के बाहर धूप सेंक रही थी।

उसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने झपटा मारकर उसके गले से चेन छीन ली। तीसरी वारदात स्कीम नंबर पांच में हुई।

स्कीम नंबर पांच निवासी रामशरण की पत्नी रानी देवी अपने मकान के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उसके गले से चेन झपट ली।

चौथी वारदात मॉडल टाऊन नरवाना स्थित प्रोफेसर गली निवासी दिलबाग की पत्नी कलावती के साथ हुई।

बाइक सवार युवकों ने उनके गले से भी चेन झपट ली। लगातार एक के बाद एक हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं के बाद हरकत में आई पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

लेकिन बाइक सवार युवकों का कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed