{"_id":"68793a5a41cbded3e502af22","slug":"cet-600-buses-from-private-schools-215-from-cooperative-societies-and-211-from-roadways-will-transport-candidates-to-the-examination-center-hisar-news-c-21-hsr1020-669289-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : निजी स्कूलों की 600, सहकारी समिति की 215 और रोडवेज की 211 बसें अभ्यर्थियों को पहुंचाएंगी परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : निजी स्कूलों की 600, सहकारी समिति की 215 और रोडवेज की 211 बसें अभ्यर्थियों को पहुंचाएंगी परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
हिसार। सीईटी ग्रुप सी की 26-27 जुलाई को आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए रोडवेज अधिकारियों ने बैठक कर बसों के रूट चार्ट, कर्मचारियों की ड्यूटी, शेड्यूल की योजना तैयार की। इसमें तय किया गया कि अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए 1026 बसों की जरूरत होगी। इसमें निजी स्कूलों की 600, सहकारी समितियों की 215 बसें भी ली जाएंगी। रोडवेज की 211 बसों को संचालन होगा।
ग्रुप सी के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 26-27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसमें 26 जुलाई को सुबह 10 बजे की शिफ्ट में हिसार से भिवानी 14528 परीक्षार्थी जाएंगे। शाम की 3:15 बजे वाली शिफ्ट में हिसार से भिवानी जाएंगे परीक्षार्थी 14534 अभ्यर्थी जाएंगे। 27 जुलाई सुबह 10 बजे हिसार से भिवानी जाएंगे परीक्षार्थी 14538, शाम को हिसार से भिवानी जाएंगे परीक्षार्थी 14538 अभ्यर्थी जाएंगे 26 जुलाई को शिफ्ट सुबह 10 बजे हिसार से जींद जाएंगे परीक्षार्थी 11939, दूसरी शिफ्ट में 11865 अभ्यर्थी जाएंगे। 27 जुलाई को पहली शिफ्ट में 11693 सुबह और 11697 दूसरी शिफ्ट में जींद जाएंगे।
हिसार से फतेहाबाद 26 जुलाई को 9374 अभ्यर्थी जाएंगे। इन दोनों दिनों में अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए दोनों दिन 1026 बसों के संचालन की जरूरत होगी। इन दो दिन में 80 लाेकल व लंबे रूटाें पर बसों का संचालन प्रभावित होगा। रोडवेज प्रशासन ने वातानुकूलित बसों को लंबे रूटों पर सामान्य यात्रियों के लिए चलाने का निर्णय लिया है। इसमें 11 दिल्ली, 1 गुरुग्राम, 2 चंडीगढ़ भेजी जाएंगी। हिसार जिले से फतेहाबाद, भिवानी व जींद के लिए बसें भेजी जाएंगी। इन सभी बसों का रूट तय किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- --
हेल्प डेस्क करेंगे मदद
अभ्यर्थियों की मदद के लिए रोडवेज बस अड्डे पर हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। इनमें रोडवेज कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इन हेल्प डेस्क के जरिए अलग अलग रूट पर चलने वाली बसों के बारे में जानकारी दी जाएगी। रोडवेज कर्मचारी बसों के भर जाने पर उनको चलाएंगे। सुबह 5.30 से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। अलग-अलग रूट के लिए बसों का अलग-अलग समय होगा। जल्द ही इसका पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा।
-- -- -- -
सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा के लिए बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। सहकारी समितियों की 215 , निजी स्कूलों की 600 बस अभ्यर्थियों को पहुंचाने का काम करेंगी। बसाें की लिस्ट तैयार की जा रही है। इन दोनों दिनों स्कूलों में अवकाश रहेगा। ऐसे में निजी स्कूल संचालकों को भी किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। सभी बसों के चालकों के नंबर लिए जा रहे हैं।
-मंगलसैन, जीएम हिसार रोडवेज।