{"_id":"580526aa4f1c1bfc4a702ee2","slug":"central-jail-one-hisar-rampal-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलोक प्रकरण : हत्या मामले में पांच पुलिस कर्मियों ने दी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलोक प्रकरण : हत्या मामले में पांच पुलिस कर्मियों ने दी गवाही
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
satlok aasram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल जेल वन में लगी अदालत में बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण के हत्या के 429 नंबर मुकदमे में सोमवार को पांच पुलिस कर्मियों की गवाही हुई। आश्रम प्रमुख रामपाल की वीसी के जरिये पेशी हुई, जबकि 14 आरोपी अदालत में पेश हुए। मुकदमे में अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
बरवाला थाना में दर्ज हत्या के 429 नंबर मुकदमे में आश्रम प्रमुख रामपाल समेत 15 आरोपी हैं। रामपाल राजगढ़ रोड स्थित सेंट्रल जेल टू में बंद है। इस मुकदमे में सेंट्रल जेल वन में लगी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय पराशर की अदालत में गवाही शुरू हुई। पुलिस कर्मी कृष्ण कुमार, बलजीत सिंह, हरमीत सिंह, मियां सिंह और बलवंत सिंह ने अपनी गवाही दर्ज कराई। प्रमुख आरोपी रामपाल की पेशी वीसी के जरिये कराई गई और बाकी आरोपी पेश हुए। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार मुकदमा नंबर 428, 429 और 430 का ट्रायल जेल में एडीजे अजय पराशर की अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
अबकी बार कम दिखे समर्थक
सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल की पेशी वाले दिन आमतौर पर सेंट्रल जेल वन के बाहर आरोपी के काफी समर्थकों की आवाजाही रहती है। मगर सोमवार को रामपाल के समर्थक कम दिखे। पुलिस प्रशासन ने रामपाल की पेशी के चलते जवानों की ड्यूटी लगाई थी।
विज्ञापन