{"_id":"a93f2e93afb81292758e2c8862fca19d","slug":"cellphone-found-in-sirsa-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा जेल में फिर मिले मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा जेल में फिर मिले मोबाइल
सिरसा/ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल की एक बैरक में रविवार रात फिर दो मोबाइल फोन मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। थाना शहर पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर सात विचाराधीन कैदियों के खिलाफ जेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात को विशेष बैरक में एक कैदी ने कुछ कैदियों को मोबाइल फोन पर बात करते सुना और इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी। जेल उपाधीक्षक अमित भादू मौके पर पहुंचे और तलाशी के दौरान बैरक में से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दी गई।
पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर बैरक में रहने वाले सात विचाराधीन कैदियों सिरसा के गांव भुर्टवाला निवासी होशियार सिंह, सुरजीत सिंह, गांव सहारणीखुर्द निवासी अमरीक सिंह, निशान सिंह, गांव शेखूखुर्द निवासी हीरा सिंह, निशान सिंह, गांव मौजूखेड़ा निवासी हरजिंद्र सिंह के खिलाफ जेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल फोन मौके पर पहुंची शहर थाना सिरसा पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर कैदियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जाएगी। जेल उपाधीक्षक अमित कुमार भादू ने बताया कि विभागीय स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है। 27 नवंबर की रात को भी जेल प्रशासन ने एक मोबाइल फोन बरामद किया था। इस मामले में तीन सजायाफ्ता कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के अनुसार मामले की गहनता से जांच की जा रही है।