फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cattle farmers stand in front of the corporation, civic minister takes two steps back

Hisar News: पशुपालक निगम के सामने डटे, निकाय मंत्री दो कदम पीछे हटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Cattle farmers stand in front of the corporation, civic minister takes two steps back
हिसार। पशुपालकों ने मंगलवार सुबह विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान निकाय मंत्री ने पशुपालकों को बातचीत के लिए बुलाया। निकाय मंत्री ने पशुपालकों को आश्वासन दिया कि निगम कर्मचारी घराें में घुसकर उनके पशुओं को नहीं पकड़ेंगे। साथ ही अभियान के दौरान घरों पर ड्रोन भी नहीं उड़ाया जाएगा। हालांकि मंत्री ने बिना जुर्माना लगाए पशु छोड़ने की बात नहीं मानी। पशुपालकों ने कहा कि अगर 3 दिन में उनकी मांगों को समाधान नहीं होता है तो वे शनिवार को पटेल भवन में फिर से बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। वहीं, मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि शहर में जोरशोर से पशु पकड़ो अभियान फिर से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पशुपालक मंगलवार सुबह 10 बजे एकत्रित होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यालय के बाहर उन्होंने धरना शुरू कर दिया। इस दौरान पशुपालकों ने नगर निगम व सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसी बीच पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बातचीत के लिए बुलाया। इस पर पशुपालकों का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल निकाय मंत्री से बातचीत के लिए रेस्ट हाउस पहुंचा।
विज्ञापन


निकाय मंत्री ने कहा कि आगे चलने वाले अभियान के दौरान पशुपालकों के घरों व डेयरियाें के अंदर से पशु नहीं पकड़े जाएंगे। पशुपालकों ने घरों के ऊपर ड्रोन उड़ाने पर भी आपत्ति जताई। इस पर मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस दौरान ड्रोन भी नहीं उड़ाया जाएगा। पशुपालकों ने कहा कि उनके घरों व डेयरियों से पकड़े गए पशुओं को बिना जुर्माना के उन्हें सौंपा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि मामूली जुर्माना लगाकर उनके पशु छोड़ दिए जाएंगे। मगर पशुपालक जुर्माना न देने की मांग पर अड़े रहे तो निकाय मंत्री ने कहा कि नियमानुसार जो भी होगा, वह किया जाएगा। इसक अलावा पशुपालकों पर दर्ज केस वापस लेने और पशुपालकों को डेयरी प्लॉट देने की मांग पर निकाय मंत्री ने कहा कि इस बारे में भी अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद सभी पशुपालक वापस धरने पर लौटे और अन्य पशुपालकों को निकाय मंत्री के साथ हुई बातचीत के बारे में अवगत करवाया। करीब 2 बजे पशुपालकों ने धरना खत्म कर दिया।
निगमायुक्त गए चंडीगढ़, नहीं हो सकी बैठक

उधर, पशु पकड़ो महाअभियान मामले को लेकर मंगलवार को निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक होनी थी। मगर निगमायुक्त के अचानक चंडीगढ़ जाने के कारण बैठक नहीं हो सकी। इस बैठक में दोबारा से महाअभियान चलाने को लेकर फैसला लिया जाना है। धरने पर रामकुमार उर्फ अली शेर, माया देवी, सुभाष चावड़ा, डॉ. सुमित, उमेद सरपंच, सज्जन सिंह, नंदू जांगड़ा, नरसिंह सोरठ, ओमप्रकाश बजाज, गुरुमेल वाल्मीकि, मास्टर भीम सिंह, सोनू सैनी, बलबीर यादव, कमल लोमड़, सोनू बिहारी, विकास वर्मा आदि पशुपालक मौजूद रहे।

बीच सड़क लड़ रहे थे बेसहारा सांड़, युवक व महिला को मारी टक्कर
उधर, मंगलवार को नगर निगम का शहर से बेसहारा पशु पकड़ने का रूटीन अभियान बंद रहा। निगम की पशु पकड़ने वाली गाड़ी को अन्य कार्य में लगाए जाने के कारण पशु नहीं पकड़े जा सके। वहीं राजगढ़ रोड पर गवर्नमेंट कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर को दो सांड़ बीच सड़क में भिड़ गए। इस कारण से सड़क पर पूरा ट्रैफिक थम गया। इस दौरान बाइक सवार युवक और महिला सांड़ों की चपेट में आकर घायल हो गए। पूरी घटना वहां मौजूद युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर ली।
दुग्ध डेयरी कॉम्प्लेक्स के ले आउट प्लान को एक माह बाद भी मंजूरी नहीं
उधर, शहर में संचालित दूध डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने को लेकर प्रस्तावित दुग्ध डेयरी कॉम्प्लेक्स का ले आउट प्लान को एक माह बाद भी मंजूरी नहीं मिली है। ले आउट प्लान को मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि इससे पहले निगम अधिकारियों ने बिना ले आउट प्लान मंजूर करवाए प्लॉट काटकर बेच भी दिए थे। मगर निगम अधिकारियों को इस गलती का पता चला तो प्लॉट की बोली को रद्द करना पड़ा था। साथ ही नए सिर से प्रोजेक्ट की शुरुआत करनी पड़ी। बता दें कि बगला रोड पर 50 एकड़ जमीन पर दुग्ध डेयरी कॉम्प्लेक्स बनाया जाना है।


पशुपालकों से बातचीत हुई थी। उनकी मांग के अनुसार अब घरों व डेयरियों के अंदर घुसकर पशु नहीं पकड़े जाएंगे और ड्रोन भी नहीं उड़ाया जाएगा। पशुओं पर जुर्माने को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. कमल गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed